सिंगल यूज प्लास्टिक बना रही सबसे बड़ी परेशानी

(इंडिया न्यूज),जयपुर: (Pollution through Plastic) केन्द्र सरकार ने 100 माइक्रोन से कम मोटाई की प्लास्टिक के बने सभी सामान पर एक जुलाई से बैन लगा दिया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी प्लास्टिक बैन के बाद नगर निगम की ओर से रोज छोटी-बड़ी कार्रवाई की जा रही है। मगर कचरे से निकल रहे प्लास्टिक का निस्तारण ठीक तौर पर नहीं हो पा रहा है।

जयपुर शहर का प्रतिदिन वेस्ट करीब 1400 मीट्रिक टन है, जिसमें प्लास्टिक वेस्ट 280 मीट्रिक टन है। इस कचरे को कई लोग उठा रहे हैं, लेकिन पूरा प्लास्टिक कचरा निस्तारित नहीं हो पा रहा है। कुछ कचरे को सेग्रीगेट करके ऊर्जा संयंत्र में इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन नगर निगम दूसरा संयंत्र नहीं लगा पाया है।

  • पूरा प्लास्टिक कचरा निस्तारित नहीं हो पा रहा है
  • प्रतिदिन वेस्ट करीब 1400 मीट्रिक टन है, जिसमें प्लास्टिक वेस्ट 280 मीट्रिक टन है
  • कुछ कचरे को सेग्रीगेट करके ऊर्जा संयंत्र में इस्तेमाल किया जा रहा है
  • ग्रेटर नगर निगम ने भी प्लास्टिक से कमाई शुरू कर दी है।

7 कचरा स्टेशन कर रहे प्लास्टिक निकालने का काम

जयपुर शहर से उठने वाले डेढ हजार टन कचरे में प्लास्टिक का कचरा कितना है इसकी मात्रा तय कर पाना मुश्किल है, लेकिन शहर की कई संस्थाएं नगर निगम के कचरे से प्लास्टिक बीनकर इसका निस्तारण करने का काम कर रही हैं। प्लास्टिक वेस्ट देश के कई शहरों के लिए कमाई का साधन बन गया है। ग्रेटर नगर निगम ने भी प्लास्टिक से कमाई शुरू कर दी है। ग्रेटर निगम के 9 में से 7 कचरा ट्रांसफर स्टेशनों को कचरे से प्लास्टिक निकालने का काम दिया गया है।

इससे ग्रेटर निगम को हर महीने दस लाख रुपए की कमाई हो रही है। वहीं हैरिटेज नगर निगम में अब भी प्लास्टिक कचरे का निस्तारण सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने की जिम्मेदारी सिर्फ सरकारी संस्थान तक ही नहीं, बल्कि हर नागरिक को इसके लिए आगे आना होगा। खुद भी पॉलिथीन के इस्तेमाल से बचें और अपने आसपास भी लोगों को जागरूक करें। इसके बाद इसका उपयोग नहीं किया जाएगा। यदि कोई उपयोग करते हुए पाया जाएगा तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।

जाने क्या है सिंगल यूज प्लास्टिक

40 माइक्रोमीटर या उससे कम स्तर के प्लास्टिक को सिंगल यूज प्लास्टिक में शामिल किया गया है। इनमें चाय के प्लास्टिक कप, सब्जी के पॉलीथिन कैरीबैग, चाट गोलगप्पे वाली प्लास्टिक प्लेट, स्ट्रॉ, पानी की बोतल आदि जैसी चीजें सिंगल यूज प्लास्टिक से बने उत्पाद में शामिल है। राज्य सरकार ने पूरे प्रदेशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन कर रखा है। इसके बावजूद दोनों नगर निगम के कचरे में रोजाना 200 से 300 टन प्लास्टिक कचरा निकल रहा है।

यह प्लास्टिक कचरा धरती को बांझ बना रहा है और आमजन के साथ-साथ जलीय जीव और जानवर समेत सभी को नुकसान पहुंचा रहा है। जयपुर शहर के होटल्स, घरों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, और थड़ी-ठेला से रोजाना 1,340 टन मीट्रिक टन कचरा निकल रहा है। इसमें से 60 फीसदी कचरा गीला और 40 प्रतिशत कचरा सूखा होता है। शहर में जो सूखा कचरा उत्पादित होता है उसका करीब आधा हिस्सा प्लास्टिक कचरे के रूप में होता है विशेषज्ञों की माने तो कचरे के निस्तारण पर निगमों को खास ध्यान देने की जरूरत है।

नहीं थम रहा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग

देश-दुनिया में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसका निस्तारण नहीं होने से यह पर्यावरण के लिए बड़ी चुनौती बनता जा है। शहर से लगातार बड़ी मात्रा में निकल रहे कचरे के ढेर में प्लास्टिक की मात्रा ज्यादा होने से शहर की सड़कों के किनारे प्लास्टिक बिखरा रहता है। कचरा परिवहन वाहनों से भी प्लास्टिक कचरा उड़ता रहता है, लेकिन प्लास्टिक इतना जल्दी नष्ट नहीं होता है। इसलिए लोग प्लास्टिक कम से कम इस्तेमाल करें तो पर्यावरण के लिए बेहतर होगा।

SHARE
Nisha Parcha

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago