होम / Sweeper Recruitment: राजस्थान सरकार ने दी सफाई कर्मचारियों को सौगात, 13164 पदों पर निकाली भर्ती

Sweeper Recruitment: राजस्थान सरकार ने दी सफाई कर्मचारियों को सौगात, 13164 पदों पर निकाली भर्ती

• LAST UPDATED : April 26, 2023

India News (इंडिया न्यूज़)Sweeper Recruitment,जयपुर: राजस्थान के सफाई कर्मचारियों के लिए खुश से भरी खबर है। जी हां यहां राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन 13164 पदों के लिए जारी कर दिया है। सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 मई 2023 से शुरू होंगे। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून 2023 तक रखी गई है।

मुख्यमंत्री ने 30,000 पदों पर सफाई कर्मियों की घोषणा की थी

आपको बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बजट में 30,000 पदों पर सफाई कर्मियों की भर्ती की घोषणा की थी। इसमें से 13164 पदों पर भर्ती इस साल आयोजित की जा रही है। बाकी शेष पदों पर भर्ती अगले साल निकाली जाएगी।

सीएम ने बजट में राजस्थान के नए 19 जिले बनाए गए हैं

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 की विस्तृत जानकारी नीचे दिए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 13164 पदों पर निकालने से बेरोजगार अभ्यर्थियों को काफी राहत मिली है। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 से अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही सफाई के कार्य में भी तेजी आएगी। बता दें कि सीएम ने बजट में राजस्थान के नए 19 जिले बनाए गए हैं उनमें भी सफाई कर्मचारियों की जरूरत होगी। इससे निकायों और शहरों में सफाई व्यवस्था अच्छी हो सकेगी। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने की प्रोसेस और आवेदन लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया है। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 की विस्तृत जानकारी ऑफिशल नोटिफिकेशन एवं ऑफिशल वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

शुल्क की जानकारी

सामान्य वर्ग एवं क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग /अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक हेतु : 600 रुपए
राजस्थान के नॉन क्रीमलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवेदक हेतु : 400 रुपए
समस्त विशेष योग्यजन एवं राज्य के अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के आवेदन हेतु : 400 रुपए

आयु सीमा

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तक रखी गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 में आयु की गणना 1 जनवरी 2024 को आधार मानकर की जाएगी।

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को राज्य की किसी भी नगरीय निकाय, केंद्र एवं राज्य के किसी भी विभाग, केंद्र एवं राज्य सरकार के आदेश द्वारा स्थापित स्वायत्तशासी संस्था/ अर्ध-सरकारी संस्थान में संवेदकों, प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से सफाई कार्य करने का सक्षम अधिकारी द्वारा जारी न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव प्रमाण पत्र आवश्यक है।

साक्षात्कार के आधार पर चयन

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। नगरीय निकायवार विज्ञापित पदों हेतु पात्र अभ्यर्थियों का चयन निकाय स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल होगा। चयन समिति द्वारा यदि आवश्यक समझा जावे तो अभ्यर्थियों की उपयोगिता का परीक्षण अभ्यर्थियों से मौके पर सफाई कार्य यथा रोड़, स्वीपिंग, नालों की सफाई आदि कार्य करवाकर किया जा सकता है। भर्ती प्रक्रिया में चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा।

सैलरी

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए सैलरी क्या रखी गई है। राज्य सरकार द्वारा देय सातवें वेतन आयोग के अनुसार सफाई कर्मचारी का वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल-1 निर्धारित है। परिवीक्षा काल में मासिक नियत पारिश्रमिक राज्य सरकार के अनुसार दिया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन ऐसे करें

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें। Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 में 176 नगरीय निकायों में से अभ्यर्थी केवल एक ही नगरीय निकाय के लिए आवेदन कर सकता है। अभ्यर्थी नीचे दी गई स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को फॉलो करते हुए राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करना है।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर नियुक्तियाँ सेक्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक पूरा पढ़ लेना है।
  • इसके बाद एसएसओ पोर्टल पर जाकर लॉगइन करना है और रिक्रूटमेंट पोर्टल में सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 के
  • अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर अभ्यर्थी को अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक सही-सही भरनी है।
  • फिर अपने आवश्यक डाक्यूमेंट्स, फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  • आवेदन फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे फाइनल सबमिट कर देना है।
  • अंत में आपको आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox