Sukhdev Singh Gogamedi: सुखदेव हत्या कांड से मचा तहलका; BJP ऑफिस में की तोड़फोड़, SIT करेगी जांच

India News(इंडिया न्यूज़), Sukhdev Singh Gogamedi: राजस्थान में चल रही सीएम गद्दी की चर्चा के बीच मंंगलवार को हुए हत्याकांड ने चारों ओर तहलका मचा दिया है। मंगलवार को दोपहर 1:45 बजे जयपुर में करणी सेना के प्रमुख अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 2 बदमाशों ने गोली मार हत्या करदी।

उन्हें अस्पताल तो ले जाया गया परंतु वहां डॉक्टरस द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया। इस दौरान पुलिस ने शिकायत दर्ज कर, अपनी जांच शुरु करदी थी। जिसके बाद उनके द्वारा उन दोनों हत्यारों को भी गिरफ्तार करलिया गया। लेकिन अब इस हत्या कांड के विरोध में करणी सेना और राजस्थान के बाकि समुदायों द्वारा राजस्थान बंद की घोषणा की गई है।

4:21, 6 DECEMBER 2023

गृह विभाग के प्रमुख सचिव आनंद कुमार ने कहा कि सुखदेव हत्याकांड की जांच NIA के हाथ सौंपने के मामले में आंदोलनकारियों से बात की जा रही है। इस मामले का हल निकालने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। परंतु लोगों से यह अपील है की वे शांति बनाए रखें।
3:49, 6 DECEMBER 2023

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से राजस्थान में बढ़ा तनाव। जयपुर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर, जैसलमेर, चूरू तथा उदयपुर संग कई जिलों में बाजारों को किया बंद। हत्यारों की गिरफ्तार की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके चलते जयपुर में अजमेर हाईवे करीबन 2 घंटे तक जाम रहा। BJP के प्रदेश कार्यालय में लोगों की भीड़ काफी तोड़फोड़ करी। इस भीड़ ने जोधपुर पहुंचकर भी वहां के रेलवे स्हटेेशन पर काफी नारे बाज़ी करी।

3:15, 6 DECEMBER 2023

राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का कहना है, “राजस्थान में गुंडों के लिए कोई जगह नहीं है। आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को सजा मिलनी चाहिए।”

2:56, 6 DECEMBER 2023

गोगामेड़ी हत्याकांड के लिए SIT का किया गठन

डीजीपी उमेश मिश्रा द्वारा इस हत्या कांड की जांच के लिए SIT का गठन किया गया। एडीजी क्राइम दिनेश एनएम के पर्यवेक्षण में SIT का गठन हो चुका है। गोगामेड़ी हत्याकांड के दोनों हत्यारों की पहचान हो चुकी है। FIR के दर्ज होने के तुरंत बाद इनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। दोनों ही हत्यारों के सर 5-5 लाख रुपए का इनाम रखा गया है। डीजीपी का कहना है कि पुलिस द्वारा हत्यारों की तलाश की जा रही है।
2:44, 6 DECEMBER 2023

  • सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घुस की हत्या
  • स्पॉट पर जल्द जा सकती है NIA की टीम
  • जयपुर भी जा सकती है NIA की चार सदस्यीय टीम
  • गैंगस्टर के जुड़े होने के कारण NIA के हाथ आसकता है पूरा मामला
  • लोकल पुलिस को शुरुआत में NIA असिस्ट करेगी
8:35, 6 DECEMBER 2023

राज्यवर्धन सिंह राठौर ने एक्स कर लिखा, “श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी की हत्या के समाचार से स्तब्ध हूँ। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। सम्मानीय सामाजिक जनों को यह विश्वास दिलवाता हूं कि भाजपा सरकार के शपथ लेते ही राजस्थान को अपराधमुक्त करना हमारी सबसे प्रथम प्राथमिकताओं में है। आप सभी से अपील है कि इस कठिन घड़ी में शांति और धैर्य बनाए रखें। अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा। मैं लगातार पुलिस से संपर्क में हूं। ईश्वर से गोगामेड़ी जी की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं परिजनों और उनके समर्थकों- शुभचिंतकों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना है।”

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रशासन का फेलियर बताया। उन्होंने कहा- सुखदेव सिंह की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है। वह लंबे समय से सुरक्षा की मांग कर रहे थे, पर उसकी अनदेखी की गई जिसके चलते यह घटना हुई। सीपी जोशी ने कहा कि मेरी पुलिस से निरंतर बात चल रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा।

8:29, 6 DECEMBER 2023

जानें क्या है नेताओं का कहना

वसुंधरा राजे का कहना है कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संत पद परिजनों को सबर प्रदान करें।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी का जीवन समाज के कमजोर वर्ग की सेवा के लिए समर्पित रहा है। ऐसे व्यक्तित्व का असमय जाना अत्यंत दुखद है। अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई हो, ऐसे अराजक तत्व किसी भी कीमत पर बचने नहीं चाहिए। परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।”

राजेंद्र गुढ़ा का कहना है की सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर करना हमला करके हत्या करना निंदनीय था। उन्होंने आगे कहा कि ” कुछ देर में जयपुर पहुंच रहा हूं। राजस्थान सरकार और पुलिस प्रशासन को चेतावनी देता हूं कि जल्द से जल्द इस घटना पर त्वरित कार्रवाई करे, अन्यथा होने वाले प्रतिकूल परिणामों के लिए सरकार और प्रशाशन स्वयं जिम्मेदार होगा।”

7:55, 6 DECEMBER 2023

राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर राजपूत समुदाय के संगठनों ने आज जयपुर बंद का आह्वान किया है।

ये भी पढ़े- सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मामले में हुए दो गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

SHARE
Soumya Madaan

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago