Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थानAARO भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खास मौका

AARO भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खास मौका

- Advertisement -

(इंडिया न्यूज),जयपुर: (RPSC AARO Recruitment) यदि आप भी सरकारी नौकरी पाना चाहते है, तो यह खबर आपके लिए है बिल्कुल खास, आखिर क्यो एएआरओ भर्ती परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए यह खास खबर है, दरअसल राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी यानी कृषि विभाग भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी की थी। यह आंसर की महज दो दिन पहले जारी की गई थी।

  • कृषि विभाग भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूछ सकते है प्रश्नों के उत्तरों
  • सभी आपत्तियां आयोग के पोर्टल rpsc.rajasthan.gov.in पर दर्ज होंगी।
  • आवेदन दर्ज कराने की 20 फरवरी लास्ट डेट है

आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन

यदि सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (कृषि विभाग) भर्ती परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों या उनके उत्तरों पर किसी कैंडिडेट्स को कोई आपत्ति या कुछ डाउट हो तो वो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आपत्ति के लिए आवेदन दर्ज कराने की आज यानी 20 फरवरी लास्ट डेट है। सभी आपत्तियां आयोग के पोर्टल rpsc.rajasthan.gov.in पर दर्ज होंगी।

डेट समाप्त होने के बाद लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आपत्ति दर्ज कराने के लिए 100 रुपए प्रतिप्रश्न के हिसाब से शुल्क रखा है। आपको बता दें कि आयोग ने कहा है कि आपत्ति दर्ज कराने का लिंक 18 फरवरी 2023 से 20 फरवरी 2023 को रात 12 बजे तक ही उपलब्ध रहेगा। डेट समाप्त होने के बाद लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा। फिर किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular