Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानSirohi Suicide Case : दादी ने पोते-पोती के साथ कुएं में कूद...

Sirohi Suicide Case : दादी ने पोते-पोती के साथ कुएं में कूद की आत्महत्या

घटना की सूचना मिलने पर कालंद्री पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

- Advertisement -

Sirohi Suicide Case

इंडिया न्यूज़, सिरोही।
Sirohi Suicide Case : जिले के कालंद्री थाना क्षेत्र स्थित सिरोड़की गांव में सोमवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। यहां एक दादी ने अपने पोते और पोती के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलने पर कालंद्री पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। (Sirohi Suicide Case)

बीती रात दादी पोते-पोती के साथ हो गई थी गायब

जानकारी के अनुसार सिरोड़की गांव में कुएं के पास ये परिवार रहता था। बीती रात को दादी अपने पोते और पोती के साथ गायब हो गई। सुबह तलाश करने पर दादी का शव कुएं में तैरता मिला। जिस पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रस्सी डालकर शव को बाहर निकाला। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर कालंद्री थाना अधिकारी गनी मोहम्मद (Gani Mohammad) पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान कुएं में गहरे पानी में तलाशी करने पर 4 और 6 वर्षीय बच्चों के शव भी होने की जानकारी मिली। (Sirohi Suicide Case)

जल्द ही मामले का किया जाएगा खुलास

पानी गहरा होने के कारण मोटर लगाकर कुएं को खाली करवाया गया। इसके बाद दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने तीनों का शव कुएं से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। थानाधिकारी गनी मोहम्मद (Gani Mohammad) ने बताया की प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। गनी मोहम्मद (Gani Mohammad) ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलास किया जाएगा। (Sirohi Suicide Case)

Also Read : Bravery of RPF Jawan : आरपीएफ जवान ने बहादुरी दिखाते हुए बचाए सरकारी गेंहू, एक बदमाश गिरफ्तार

Also Read : Public Hearing at Bikaner Circuit House : मुख्यमंत्री शोक गहलोत ने सुनी आमजन की समस्याएं

Also Read : Mass Marriage Conference : मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा-सामूहिक विवाह से बढ़ती है सामाजिक समरसता

Also Read :  Corona Update 11 April 2022 : राजस्थान में मिले कोरोना के 11 नए मामले

Also Read : Curfew Extended in Karauli : करौली जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्फ्यू 12 अप्रैल तक बढ़ा

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular