Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थानSariska Tiger Reserve : बढ़ती जा रही है सरिस्का टाइगर रिजर्व में...

Sariska Tiger Reserve : बढ़ती जा रही है सरिस्का टाइगर रिजर्व में लगी आग, आधा दर्जन गांवों को खाली कराने का आदेश

यह आग अभी तक रोडकेला, नारंडी, कलाकाड़ी, कटीघाटी और नहरसती इलाके तक फैल चुकी है। इसमें बहुतायत में घास और बांस है।

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, जयपुर।
Sariska Tiger Reserve : राजस्थान के अलवर में स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व में लगी आग लगातार फैलती जा रही थी। यह आग रविवार शाम को लगी थी और आज इसका दायरा बढ़कर 10 वर्ग किमी हो चुका है। वन विभाग ने एहतियात के तौर पर आसपास के आधा दर्जन गांवों को खाली करने का आदेश दे दिया है। वहीं आग से प्रभावित इलाके में घूमने वाली एक बाघिन और उसके दो बच्चे भी विभाग के लिए चिंता का विषय हैं। (Sariska Tiger Reserv)

करीब 200 लोग आग बुझाने में लगे हैं

वन अधिकारी ने बताया कि आग रविवार शाम सरिस्का रिजर्व के बलेठा एरिया में लगी। आज यह करीब 10 वर्ग किमी इलाके तक फैल चुकी है। आग पर काबू पाने के लिए आर्मी को बुलाया गया है और दो हेलीकॉप्टरों ने लपटों पर काबू पाने की कोशिश की। अधिकारी ने बताया कि अभी भी आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। वहीं बलेठा, पृथ्वीपुरा, नयावास और भतिल्या को एहतियातन खाली कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फॉरेस्ट स्टाफ और गांववालों को मिलाकर करीब 200 लोग आग बुझाने में लगे हैं। हालांकि पहाड़ी इलाका होने के चलते इसमें बहुत सारी परेशानियां भी आ रही हैं। (Sariska Tiger Reserv)

बाघिन और बच्चों की चिंता

यह आग अभी तक रोडकेला, नारंडी, कलाकाड़ी, कटीघाटी और नहरसती इलाके तक फैल चुकी है। इसमें बहुतायत में घास और बांस है। विभाग की सबसे बड़ी चिंता यह है कि यहां पर एसटी-17 बाघिन कई बार अपने दो बच्चों के साथ घूमते देखी गई है। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि कई बार जानवर ऐसे हालात का अनुमान लगाकर खुद सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाते हैं। वैसे आखिरी बार इस बाघिन को 26 मार्च के दिन इस इलाके में देखा गया था। वहीं एसटी-20 और एसटी-14 दो अन्य बाघ भी रोडकेला ब्लॉक की तरफ मूवमेंट करते हैं। (Sariska Tiger Reserv)

Also Read : Rajasthan Foundation Day : राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान दिवस पर दी शुभकामनाएं

Also Read : Major Fire In Sariska Forest आग वाले हिस्से में फंसे हैं कई जानवर, हेलिकाप्टर से आग बुझाने का किया जा रहा प्रयास

Also Read : Corona Update 29 March 2022 : राजस्थान में लंबे समय के बाद पहली बार कोरोना केवल नौ मामले

Also Read : IAS Tina Dabi Second Marriage टीना डाबी आईएएस प्रदीप गवांडे से कर सकती हैं दूसरी शादी

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular