होम / राजस्थान जूनियर इंजीनियर परीक्षा का परिणाम जारी, जाने कैसे देखें अपना रिजल्ट

राजस्थान जूनियर इंजीनियर परीक्षा का परिणाम जारी, जाने कैसे देखें अपना रिजल्ट

• LAST UPDATED : July 10, 2022

इंडिया न्यूज़, Rajasthan News (RSMSSB JEN Result 2022): राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर हुई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। हल ही में इन पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। बोर्ड ने यह परिणाम अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। यदि अपने भी यह परीक्षा दी थी तो आप भी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

कब हुई थी परीक्षा, जानें

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राज्य में जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 18, 19 और 20 मई, 2022 को किया था। इनमें से जेई सिविल की परीक्षा 18 मई, जेई इलेक्ट्रिकल की परीक्षा 19 मई और जेई मैकेनिकल की परीक्षा 20 मई, 2022 को आयोजित की गई थी। अब इस परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया गया है।

परीक्षा में उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की होगी जांच

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जेई भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब दस्तावेजों के सत्यापन आदि के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से बोर्ड कुल 1096 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा।

चयनित उम्मीदवारों को जेई सिविल (डिग्री), जेई सिविल (डिप्लोमा), जेई इलेक्ट्रिकल (डिग्री), जेई इलेक्ट्रिकल (डिप्लोमा), जेई मैकेनिकल (डिग्री), जेई मैकेनिकल (डिप्लोमा) आदि के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

यहां देखें लिखित परीक्षा का परिणाम

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जेई परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम आपके स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसमें Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।

ये भी पढ़ें : राजस्थान में आज भी बारिश का दौर जारी, कई जिलों में भारी बरसात को अलर्ट जारी

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox