Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानRoad Accident in Jodhpur : मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के निदेशक करणी सिंह...

Road Accident in Jodhpur : मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के निदेशक करणी सिंह का सड़क हादसे में निधन

हादसा उदयपुर जिले के गोगुन्दा उपखंड क्षेत्र के सायरा थाना इलाके में हुआ। करणी सिंह जसोल आज सुबह 6 बजे सायरा थाना क्षेत्र के रणकपुर में रुपल माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।

- Advertisement -

Road Accident in Jodhpur

इंडिया न्यूज़, जोधपुर।
Road Accident in Jodhpur : जोधपुर मेहरागढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के निदेशक करणी सिंह जसोल (Karni Singh Jasol) की सडक़ हादसे में मौत हो गई। हादसा उदयपुर जिले के गोगुन्दा उपखंड क्षेत्र के सायरा थाना इलाके में हुआ। जसोल आज सुबह 6 बजे सायरा थाना क्षेत्र के रणकपुर में रुपल माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रणकपुर घाटे में तेज रफ्तार कार करीब डेढ़ सौ फीट नीचे खाई में गिर गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। (Road Accident in Jodhpur)

Also Read : Congress Protest : महंगाई को लेकर गहलोत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

सूचना पर सायरा थानाधिकारी उमेदीलाल मीणा (Umedilal Meena) मौके पर पहुंचे करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकालकर सायरा हॉस्पिटल (Saira Hospital) मोर्चरी में रखवाया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपर्द कर दिया है। घटना की जानकारी जोधपुर में मिलते ही राजपरिवार में शोक की लहर छा गई। जोधपुर में भी सोशल मीडिया पर उनके निधन के समाचार पाकर लोग संवेदना व्यक्त करने लगे। (Road Accident in Jodhpur)

राजपरिवार में शोक की लहर

पुलिस के अनुसार कार में जसोल अकेले ही थे। वे रणकपुर से रुपल माता मंदिर के दर्शन के लिए निकले थे। पूर्व मंत्री जसवंत सिंह (Jaswant Singh) जसोल के परिवार से ताल्लुक रखने वाले करणी सिंह जसोल (Karni Singh Jasol) मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने देश-विदेश में ट्रस्ट के अनेक कार्यक्रम करवाए। बालोतरा प्रधान रहे। नाहर सिंह जसोल (Nahar Singh Jasol) करणी सिंह जसोल (Karni Singh Jasol) के पिता हैं। वे अच्छे साहित्यकार भी हैं। वह भी मेहरानगढ म्यूजियम ट्रस्ट के निदेशक रह चुके थे। वर्तमान में भी वे ट्रस्ट के लिए सेवाएं दे रहे हैं। राजपरिवार के गज सिंह (Gaj Singh) ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। (Road Accident in Jodhpur)

Also Read : Rajasthan Weather Update 4 April 2022 : राजस्थान में तन झुलसा रही गर्म हवा, तापमान में होगी अभी बढ़ोतरी

Also Read :  Karauli Violence Case : करौली में उपद्रव मामले में 46 उपद्रवी गिरफ्तार, 21 वाहन जब्त

Also Read : Accident in Laundry Factory : हौद की सफाई करने उतरे दो लोगों की जहरीली गैस से मौत

Also Read : Chief Minister Ashok Gehlot ने कहा-सुशासन देने में ब्यूरोक्रेसी का सकारात्मक सहयोग जरूरी

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular