Saturday, July 6, 2024
Homeराजस्थानRepublic Day Parade 2024: राजस्थान की झांकी में मीरा बाई को दी...

Republic Day Parade 2024: राजस्थान की झांकी में मीरा बाई को दी गई श्रद्धांजलि

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Republic Day Parade 2024: आज 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे देश में भारतीय ध्वज लहराता हुआ देखा जा रहा है। कर्तव्य पथ पर रंग जमाने वाली झांकियों में राजस्थान की झांकी भी शामिल थी। राजस्थान की झांकी ‘महिला सशक्तिकरण’ को दिखाया। साथ ही राजस्थान की झांकी में मीरा बाई को श्रद्धांजलि दी गई।

कर्तव्य पथ पर मीरा बाई को श्रद्धांजलि

गणतंत्र दिवस के लिए राजस्थान की झांकी महिला हस्तशिल्प उद्योगों के विकास और राज्य की उत्सव संस्कृति को प्रदर्शित किया। झांकी में राजस्थान का प्रसिद्ध घूमर नृत्य, नर्तक का पुतला और भक्ति और शक्ति की प्रतीक मीरा बाई की मूर्ति थी। इसके अलावा, इसमें राज्य की समृद्ध हस्तशिल्प परंपराओं को उजागर किया गया, जिसमें बंधेज, बगरू प्रिंट और एप्लिक वर्क शामिल हैं।

दिल्ली में 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न

राजधानी नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड, और एक बहुप्रतीक्षित वार्षिक कार्यक्रम है, जिसमें भव्य झांकियां, मार्चिंग बैंड और भारत के सशस्त्र बलों की रेजिमेंट शामिल होती हैं। परेड राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक फैली तीन किलोमीटर के कर्तव्य पथ पर हुई।

ये भी पढ़ें- French President: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रोन ने गणतंत्र दिवस की दी बधाई, कहा-‘PM मोदी के साथ रहकर गर्व महसूस…

ये भी पढ़ें- Magh: आज से शुरू माघ का पवित्र महीना, जानें शुभ मुहूर्त…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular