Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानREET Paper Leak Case सीबीआई जांच की मांग को प्रदर्शन कर रहे...

REET Paper Leak Case सीबीआई जांच की मांग को प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकतार्ओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, जयपुर:

REET Paper Leak Case : रीट पेपर लीक मामले में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर आज यह कार्यकर्ता सीएम निवास का घेराव करने के लिए रैली लेकर निकले। लेकिन पुलिस ने इन्हें रोकना चाहा तो भी भाजपा कार्यकर्ता सीएम आवास का घेराव करने की बात पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने इन पर लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई।

बता दें कि इस मामले में एसओजी जांच कर रही है। एसओजी द्वारा इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता मामले में सीबीआई जांच की लगातार मांग कर रहे हैं। राज्य सरकार ने इस मामले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारौली को बर्खास्त कर दिया है। (REET Paper Leak Case)

पुलिस को मारेंगे तो पुलिस भी करेगी कार्रवाई (REET Paper Leak Case)

भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह ने एक बयान में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही पुलिस को लाठीचार्ज करने के लिए मजबूर किया। उन्होंने पुलिस को ऐसा करने के लिए उकसाया था। और यदि वे पुलिस को मारेंगे तो पुलिस भी कार्रवाई करेगी। इस मामले में एसओजी जांच कर रही है। साथ ही एसओजी ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी भी की है।

Also Read : Chittorgarh District Special Team की बड़ी कार्रवाई, एक ट्रेलर और छह डंपर सहित सात ड्राइवर डिटेन

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular