Tuesday, July 2, 2024
Homeराजस्थानREET Paper Leak Case in Lok Sabha भाजपा सासंदो ने की परीक्षा...

REET Paper Leak Case in Lok Sabha भाजपा सासंदो ने की परीक्षा रद्द कर सीबीआई जांच की मांग

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, जयपुर:

REET Paper Leak Case in Lok Sabha : राजस्थान में लीक हुए रीट पेपर 2021 का मुद्दा अब लोकसभा तक पहुंच गया है। लोकसभा में भी अब भाजपा सासंदों ने रीट पेपर लीक का मामला उठाना शुरु कर दिया है। भाजपा के सासंद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और सासंद हनुमान बेनीवाल ने यह मुद्दा लोकसभा में उठाया।

भाजपा सासंद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि रीट को रद्द कर इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। वहीं राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में भर्ती घोटाला हुआ है। चार साल बाद रीट परीक्षा हुई थी। और लाखों युवाओं का भविष्य इस पर निर्भर है। लेकिन इस परीक्षा में धांधली हुई है। लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

भाजपा लगतार कर रही है राज्य में प्रदर्शन

रीट पेपर लीक मामले में भाजपा के कार्यकर्ता और नेता लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता लगातार राज्य के हर क्षेत्र में धरने प्रदर्शन कर रहे हैं। और अब भाजपा ने यह मुद्दा लोकसभा में भी उठाना शुरु कर दिया है। वहीं राज्यस्थान में 9 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र की शुरुआत होने वाली है। वहीं लोकसभा के बाद अब बजट सत्र में भी भाजपा इस मुद्दे को उठा सकती है।

REET Paper Leak Case in Lok Sabha

Also Read : Rajasthan Today Weather राजस्थान में बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, घने कोहरे का अलर्ट जारी

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular