Monday, July 8, 2024
Homeराजस्थानRape Accused Arrested in Lalsot भतीजे ने मानसिक रुप से कमजोर चाची...

Rape Accused Arrested in Lalsot भतीजे ने मानसिक रुप से कमजोर चाची के साथ किया था दुष्कर्म

- Advertisement -

Rape Accused Arrested in Lalsot

इंडिया न्यूज़, लालसोट: 

Rape Accused Arrested in Lalsot : धुलण्डी के दिन लालसोट थाना क्षेत्र में एक गांव में मानसिक रूप से कमजोर महिला चाची के साथ रेप के मामले में पुलिस ने आरोपी भतीजे बत्ती लाल बैरवा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने धुलण्डी की आड़ में रंग लगाने के बहाने एक घर में घुसा तो वहां मानसिक रूप से कमजोर महिला अकेली थी व उसका पति किसी रिश्तेदारी में गया था तो आरोपी ने इसी का फायदा उठाते हुए अपनी ही चाची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जाने पूरा मामला

थाना प्रभारी अंकेश चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि वह 18 मार्च धुलंडी के दिन किसी काम से अपनी बहन के यहां गया था। इसी दौरान ढाणी का ही रहने वाला एक युवक आया और उसकी पत्नी के गुलाल लगाने लगा और बहला फुसला एक अन्य युवक के साथ छप्पर में ले गया और पत्नी की मानसिक स्थिति का लाभ उठा कर दुष्कर्म को अंजाम दिया।

इसी दौरान जब छप्पर का मालिक ने छप्पर का दरवाजा खोला तो आरोपी मौके से भाग गया। जब वह घर लौटा तो उसे इस बारे में जानकारी मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़ता दिमागी रुप से कमजोर है पुलिस ने इस मामले में आरोपी बत्ती लाल बैरवा को गिरफ्तार किया जिसे आज बुधवार को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेजा।

Rape Accused Arrested in Lalsot

Also Read : Youth Dies in Pushkar Sarovar : पुष्कर सरोवर में डूबने से युवक की मौत

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular