Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानRam Sarovar Pond: भारी बारिश के चलते राम सरोवर तालाब से टूटा...

Ram Sarovar Pond: भारी बारिश के चलते राम सरोवर तालाब से टूटा श्रद्धालुओं का संपर्क, डूबने के कारण कई लोगों की हो चुकी है मौत

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Ram Sarovar Pond,(संवाददाता रामदेवरा ज्योति सिन्हा): राजस्थान में मानसुन के चलते भारी बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते राज्य की सड़कों पर जलभराव हो जाने के कारण यातायात स्थागित हो रहा है। इस बीच बरसात से ही पश्चिमी राजस्थान का विख्यात राम सरोवर तालाब इन दिनों लबालब भरा हुआ है। ये तालाब इन दिनों पानी से लबालब भरा जब देश के अलग-अलग स्थानों से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए रामदेवरा पहुंच रहे हैं। रामदेवरा घुमने आएं श्रद्धालु राम सरोवर तालाब में नहाने का एक भी मौका नही छोड़ना चाहते, क्योकि राम सरोवर तालाब में नहाने का एक अलग ही मजा है।

तालाब की गहराई

इंडिया न्यूज़ के संवाददाता रामदेवरा ज्योति सिन्हा के अमुसार, इस राम सरोवर तालाब की गहराई करीब 25 फीट से अधिक है, जो नासमझ या जिन्हें तैरना नहीं आता, वह लोग भी अज्ञानता से इसमें नहाने के लिए उतर जाते हैं। इस राम सरोवर तालाब की गहराई अधिक होने के कारण कई बार लोग इसमें डूब भी जाते हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

ऐसे ही एक मामला सोमवार यानी 24 जुलाई की सुबह को एक 22 वर्षीय युवक इसमें नहाने उतरा और डूब गया। बाद में आसपास नहा रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डूबे व्यक्ति का शव बाहर निकलवाया। बता दें कि अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा कर उसके साथ वालों को तलाश रही है ताकि व्यक्ति की शिनाख्त की जा सके। आपको बता दें कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

 

 

 

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular