Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानRam Navami Festival 2022 : उल्लास से मनाई जा रही रामनवमी, अंतिम...

Ram Navami Festival 2022 : उल्लास से मनाई जा रही रामनवमी, अंतिम दिन घरों में कन्या पूजन

नवरात्र के नौवें दिन रामनवमी पर मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। जहां मां के दर्शन करने व पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने अपने-अपने घरों में कन्या भोज का आयोजन किया।

- Advertisement -

Ram Navami Festival 2022

इंडिया न्यूज़, जयपुर।
Ram Navami Festival 2022 : चैत्र नवरात्र की नवमी और राम जन्मोत्सव के मौके पर रविवार को प्रदेश भर में जगह-जगह धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। चैत्र नवरात्र की नवमी के दिन घरों में कन्या भोज का आयोजन हो रहा है। (Ram Navami Festival 2022)

Also Read : Fire in Sariska forest : राजस्थान में सरिस्का के जंगल में 15 दिन में तीसरी बार लगी आग, गर्मी बनी मुसीबत

नवरात्र की अष्टमी और नवमी को कन्याओं को भोज कराया जाता है। जिन लोगों के यहां अष्टमी मनाई जाती है। उनके घर शनिवार को ही कन्या भोज करा दिया गया था। आज नवमी मनाने वाले अपने घर में कन्या भोज कर पूजन कर रहे हैं। नवमी के दिन घरों में कन्याओं को भोज कराया गया और विधिवत पूजन हुआ। मंदिरों से लेकर लोगों ने अपने घरों पर कन्या भोज का आयोजन किया। (Ram Navami Festival 2022)

कई स्थानों पर विशाल भंडारे का आयोजन

नवरात्र के नौवें दिन रामनवमी पर मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। जहां मां के दर्शन करने व पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने अपने-अपने घरों में कन्या भोज का आयोजन किया। इस दौरान कन्याओं के पूजन के साथ उन्हें भोज कराया गया। प्रदेश भर में इस मौके पर कई स्थानों पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें कन्या भोज के साथ लोगों को प्रसाद का वितरण भी हुआ। मंदिरों में भी भंडारे में भागीदारी की और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। (Ram Navami Festival 2022)

प्रदेश भर में निकाली गई शोभायात्रा

शहरों की विभिन्न कॉलोनियों सहित लोगों ने अपने-अपने घरों पर भी कन्या भोज का आयोजन कराया। शक्ति का प्रतीक मां की पूजा-अर्चना के बाद कन्या भोज और भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रामनवमी के मौके पर प्रदेश भर में हिन्दू संगठनों की ओर से शोभायात्राएं निकाली गई। करौली हादसे के बाद राज्य सरकार की ओर से लागू की गई बंदिशों के बीच शोभायात्राओं पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान राम को श्रद्धा से याद किया। (Ram Navami Festival 2022)

Also Read : Road Accident in karauli : कैला देवी के दर्शन करके लौट रहे परिवार के 5 साल के बच्चे को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

Also Read : Karauli Violence Update 10 April 2022 : रामनवमी पर कर्फ्यू में आज 4 घंटे की ढील, सुबह 9 से 1 बजे तक खुलेंगी सभी दुकानें

Also Read : MACT Court : दुर्घटना में मरे परिचालक के परिजनों को 56.45 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति देने के आदेश

Also Read : Corona Update 10 April 2022 : राजस्थान के चार जिलों में मिले चार नए कोरोना संक्रमित

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular