होम / Ram Mandir: जयपुर से निकली श्री राम संदेश पदयात्रा, 22 को पहुंचेगी लला के द्वार

Ram Mandir: जयपुर से निकली श्री राम संदेश पदयात्रा, 22 को पहुंचेगी लला के द्वार

• LAST UPDATED : December 29, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Ram Mandir: BJP कार्यकर्ता राम सेवक अनुराग द्वारा श्री राम संदेश पदयात्रा शुरु की गई है। यह यात्रा जयपुर से शुरु होकर 22 जनवरी को रामलला के दरबार पहुंचेगी। वहीं रास्ते में ये यात्रा विभिन्न जगहों पर लोगों को राम दरबार आने का संदेश देते हुए जाएंगी। मंदिर महंत कैलाश शर्मा और सामाजिक समरसता के क्षेत्रीय कार्य प्रमुख तुलसी नारायण द्वारामोती डूंगरी मंदिर से पद यात्रा को हरि झंडी दिखाई गई। महंत कैलाश शर्मा द्वारा आशीर्वाद देकर पदयात्रियों को किया गया। अनुराग का कहना है कि रामलला के विराजमन होने के दिन पूरे देश में दिवाली मनाई जाएंगी। इस पदयात्रा से ‘देश का हर नागरिक इस जश्र्न में शामिल हो’ ऐसा संदेश दिया जाएगा। यात्रा के दौरान हर शाम राम जी की आरती भी की जाएगी। इसी के साथ रास्ते में राम संदेश की पत्रिका भी भरवाई जाएगी। अनुराग ने आगे बताया कि देश के हर नागरिक का सपना 22 जनवरी को पूरा होगा। देश के PM, इस दिन पर भव्य समारोह के माध्म से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने वाले है। जिसके बाद 23 जनवरी से इस देस के हर नागरिक के लिए इस मंदिर के कपाट खेल दिए जाएगे। जिस कारण इस यात्रा के माध्यम से हर नागरिक को अयोध्या आने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस पदयात्रा का असल मकसद हर व्यक्ति को रामलला के दरबार में आने का न्योता दिया जाए।

Ram Mandir

Ram Mandir

जानकारी देदें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा PM मोदी अपने हाथों से करने वाले है। जिसके लिए PM मोदी 22 जनवरी को मुहूर्त से पहले राम मंदिर पहुंच जाएंगे। प्राण प्रतिष्ठा के विधि विधान के मुताबिक सबसे पहले PM प्रभु श्रीराम को आइने में उनका चेहरा दिखाएंगे। बताया जा रहा है कि प्राण प्रतिष्ठा के समय गर्भगृह में सिर्फ 5 लोग उपस्थित रहेंगे। उनमें PMनरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख मोहन भागवत और मंदिर के आचार्य यानी मुख्य पुजारी। इनके सिवाय कुछ विद्वान भी गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा के समय उपस्थित रहने वाले है। जिसके बाद 23 जनवरी से श्री राम मंदिर कपाट आम जनता के लिए खोले जाएंगे। कहा जा रहा है कि अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से हर दिन 2 लाख लोगों के रहने-खाने की नि:शुल्क व्यवस्था की जाएगी। भव्य राम मंदिर के दर्शन के लिए देश के हर कोने से लोग पहुंच रहे है। जिसक कारण रामसेवकों की तरफ से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Ram Mandir

Ram Mandir

ये भी पढ़े- Snake Park: राजस्थान में खुलने जा रहा पहला स्नेक पार्क, जानें किन खतरनाक सांपों के रखे जानें की है उम्मीद

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox