इंडिया न्यूज, अलवर:
Rajput Samaj and Karni Sena Protest in Alwar : अलवर जिले के खेरली कस्बे में आज राजपूत समाज और करणी सेना के द्वारा जन आक्रोश रैली एवं विरोध व धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। आपको बता दें कि 24 मार्च को सुबह के करीब 6 बजे खेरली थाना क्षेत्र के सौंखर निवासी 20 वर्षीय सुरेन्द्र सिंह चौहान की थाना क्षेत्र के समूची गाँव के जंगल में अज्ञात बदमाशों द्वारा बेरहमी से हत्या कर ट्रैकर ट्रॉली लूट की घटना को अंजाम दिया था।
उसके बाद 26 मार्च को अलवर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने घटना स्थल का जायजा लिया और मृतक के परिजनों व जनप्रतिनिधियों से वातार्लाप कर शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था।
आश्वासन के कई दिन बीत जाने के बाद राजपूत समाज एवं करणी सेना द्वारा 5 अप्रैल को रैली एवं विरोध व धरना प्रदर्शन करने का एलान किया था। उक्त मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री भँवर जितेंद्र सिंह से राजपूत समाज और राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों द्वारा मुलाकात की गई। जिसमें मृतक सुरेंद्र सिंह की हत्या के बारे में अवगत करवाया गया। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री भँवर जितेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक से वातार्लाप करके जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी आश्वासन दिया था।
जिसके चलते 5 अप्रैल को होने वाली रैली स्थगित कर दी। लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इस बात को लेकर राजपूत समुदाय में रोष व्याप्त है। और आज जन आक्रोश रैली व धरना प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया। जिसके चलते खेरली के पंचायती मन्दिर से रैली निकाली गई और कस्बे के बाजारों से होती हुई खेरली थाने पर पहुँच कर पुलिस प्रशासन मुदार्बाद के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
जिसके बाद लक्ष्मणगढ़ पुलिस उपाधीक्षक राजेश शर्मा ने मौके पर पहुँच कर प्रदर्शनकारियों से समझाइश कर शान्ति बनाने की अपील की। वहीं राजपूत समाज के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधान गोपाल सिंह नरुका ने पुलिस की कार्यशैली की निन्दा करते हुए कहा कि इस प्रदर्शन में अलवर, भरतपुर, दौसा जिले से आये लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। अगर आवश्यकता पड़ी तो थाने का घेराव और चक्का जाम भी किया जाएगा।
Also Read : नशीली पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर हड़पे पैसे Girl Raped in Jaipur