होम / Rajasthan Weather Updates 6 April 2022 राजस्थान में तापमान 44 के पार, दिन के साथ-साथ तपने लगी रातें

Rajasthan Weather Updates 6 April 2022 राजस्थान में तापमान 44 के पार, दिन के साथ-साथ तपने लगी रातें

• LAST UPDATED : April 6, 2022

Rajasthan Weather Updates 6 April 2022

इंडिया न्यूज, जयपुर:

Rajasthan Weather Updates 6 April 2022 : राजस्थान में तेज गर्मी का असर दिखने लगा है। अप्रैल के पहले सप्ताह में ही 44 डिग्री के पार होने लग गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार गर्मी इस बार पुराने रिकार्ड तोड़ सकती है। वहीं राज्य में इस गर्मी का असर सबसे ज्यादा सीमावर्ती जिलों में देखने को मिल रहा है। वहीं गर्मी का असर आने वाले कईं दिनों में भी देखने को मिल सकता है। इस सीजन में पहली बार राजस्थान में दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला गया है।

राजस्थान में तापमान 44 के पार

वहीं बीते दिन यानि मंगलवार को बांसवाड़ा में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। कल बांसवाड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके साथ बांसवाड़ा कल प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। इसके अलावा डूंगरपुर में भी तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं सीकर को छोड़कर सभी जगह प्रदेश में 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

दिन के साथ रात भी गर्म

राजस्थान में दिन के साथ-साथ रात भी तप रही है। पश्चिमी बेल्ट में चल रही गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी गर्मी का असर ऐसा ही बना रहेगा। और 10 अप्रैल तक प्रदेश के लोगों को इस गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना कम ही है। यही नहीं रात के तापमान में भी 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

Rajasthan Weather Updates 6 April 2022

Also Read : Bikaner Weather Update बीकानेर में 40 ड़िग्री के पार पहुंचा पारा, लोग गर्मी से हुए बेहाल

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox