इंडिया न्यूज, जयपुर:
Rajasthan Weather Update Today : राजस्थान में आज के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश में पड़ोसी देश पाकिस्तान के पश्चिमी क्षेत्र बने एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन के कारण प्रदेश के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। आज प्रदेश के बीकानेर, चूरू, सीकर, जयपुर, गंगानगर, अलवर, झुंझुनूं क्षेत्र में बादल छाए रहे।
बादल छाए रहने की वजह से इन शहरों के तापमान में हल्की सी गिरावट भी देखने को मिली। वहीं मौसम विभाग के अनुसार इस पश्चिमी विक्षोभ का असर 25 फरवरी तक रह सकता है। हालांकि बारिश की संभावना बहुत कम जताई जा रही है।
राजधानी जयपुर में आज सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। इसी के चलते सुबह के समय लोगों को ठंड का अहसास हुआ। वहीं मौसम में बदलाव के चलते रात के न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री सेल्सियस की गिरवाट देखने का मिली। रात का न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जयपुर के अलावा सीकर, चूरू में भी आज सुबह बादल छाए रहे।
वहीं इससे पहले प्रदेश के सभी जिलों में दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं रात के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। लेकिन आज मौसम में बदलाव के कारण प्रदेश में ठंडी हवाओं ने लोगों को सर्दी का एहसास करवाया। (Rajasthan Weather Update Today)
Also Read : IND vs SL T20 Series भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुआ श्री लंका का यह स्टार स्पिन गेंदबाज
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharat Bandh: भारत बंद के चलते यह अवकाश केवल छात्रो…
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…