Tuesday, July 2, 2024
Homeराजस्थानराजस्थान में आज से धीमा पड़ सकता है बारिश का दौर, पश्चिमी...

राजस्थान में आज से धीमा पड़ सकता है बारिश का दौर, पश्चिमी हवाओं ने बदला लो-प्रेशर सिस्टम का रूट

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, Rajasthan Weather Update:  राजस्थान में पिछले 3 दिन बारिश का दौर जारी है। फिर से एक्टिव हुए इस मानसून ने लोगों को तेज गर्मी से राहत दी है। लेकिन यह मानसून एक बार फिर से सुस्त पड़ सकता है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी हवाओं ने बंगाल की खाड़ी से आए सिस्टम की दिशा बदल दी है। जिसके चलते आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का दौर थम सकता है। जिससे प्रदेश में आने वाले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इससे तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी

मौसम विभाग के माने तो आज से ही राज्य में मानसून की गतिविधियों में कमी होनी शुरू हो जाएगी। और आने वाले एक एक-दो दिन में राज्य में मौसम शुष्क हो जायेगा। जिसके चलते तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं राज्य के पश्चिमी भागों में 17 सितंबर से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जिससे लोगों को फिर से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

पश्चिमी हवाओं ने बदला लो-प्रेशर सिस्टम का रुख

राजस्थान में पिछले तीन दिन से मानसून एक्टिव था। इसका कारण था कि कुछ दिनों पहले बंगाल की खाड़ी में बना एक लो-प्रेशर सिस्टम पश्चिमी दिशा की तरफ आ रहा था। जिसके चलते राज्य में बारिश का दौर शुरू हो गया था। हालांकि अब लो-प्रेशर सिस्टम का रूट अब बदल गया है। पश्चिमी हवाओं ने इसका रूट बदल दिया है। अब यह उत्तरी दिशा में शिफ्ट हो गया।

कल दक्षिण-पूर्वी हिस्से में हुई बरसात, पश्चिमी इलाकों में तापमान बढ़ा

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कुछ इलाकों में बरसात हुई। हालांकि कुछ हिस्सों में तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में जहां बरसात हुई। वहीं पश्चिमी राजस्थान के कम बारिश होने के चलते तापमान बढ़ने लगा है। कल जैसलमेर में दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें : राजस्थान में पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 192 नए मामले

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular