राजस्थान में प्री मानसून की बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, मानसून 20 जून के बाद कर सकता है प्रदेश में प्रवेश

इंडिया न्यूज, Rajasthan Weather Update: राजस्थान में प्री मानसून की बारिश ने लोगों को तेज धूप और हीटवेव से राहत प्रदान की है। वहीं मौसम विभाग की माने तो मानसून भी जल्द ही प्रदेश में एंट्री कर सकता है। गुजरात में भी मानसून प्रवेश कर चुका है।

वहीं प्री-मानसून की भी प्रदेश में अच्छी बारिश हुई है। जिसके चलते पिछले 2-3 दिन से प्रदेश के करीब 17 जिलों में बारिश हुई है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इसके अलावा भी कई जिलों में हल्की बारिश हुई है। वहीं बाड़मेर में तो सामान्य से कई ज्यादा बरसात हुई है।

20 जून के बाद आ सकता है प्रदेश में मानसून

मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में नमी का लेवल बढ़ने लगा है। वहीं दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी हिस्से वातावरण में भी एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन बना हुआ है। जिसके चलते क्लाउडिंग शुरू हो गई। इसी के चलते ही बीते 2-3 दिन से प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून भी जल्द ही प्रवेश कर सकता है। 20 से 25 जून के बीच मानसून राज्य में प्रवेश कर सकता है।

प्रदेश में आने वाले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम

प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों के मौसम की बात करें तो 16 जून मौसम शुष्क रह सकता है। हालांकि प्रदेश के कुछ हिस्से में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं 17 जून को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है। यह दौर 18 जून को भी जारी रह सकता है।

बाड़मेर में हुई प्री-मानसून की सबसे ज्यादा बारिश

प्रदेश में अभी प्री मानसून की बारिश भी कम हुई है। प्रदेश में 14 जून तक सामान्यत: 15एमएम बारिश होती है। लेकिन अब तक 7.9एमएम ही बारिश हुई है। वहीं प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश बाड़मेर जिले में हुई जहां औसत से करीब159 फीसदी ज्यादा बरसात हुई। बाड़मेर सामान्यत: 10.4एमएम बारिश होती है। वहीं 1 जून से 14 जून तक औसतन 26.9एमएम बारिश हो चुकी है।

ये भी पढ़ें : राजस्थान में पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 88 नए मामले, एक्टिव केस 600 के करीब पहुंचे

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
Rahul Sharma

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago