राजस्थान में फिर सताने लगी गर्मी, 39 के पार पहुंचा दिन का अधिकतम तापमान

इंडिया न्यूज़, Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर धीमा पड़ते ही गर्मी ने तेजी पकड़ ली है। पिछले कुछ दिन से प्रदेश में बारिश न होने से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। गर्मी ने अपने तेवर दिखने शुरू कर दिए है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के 14 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है।

वहीं प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान में वृद्धि धौलपुर में देखने को मिली जहा करीब 7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिन के साथ ही रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन और लोगों को इस गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

धौलपुर में बढ़ा सबसे ज्यादा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कईं जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इनमे जैसलमेर, जोधपुर, बांसवाड़ा, नागौर जालौर में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ा है। वहीं सबसे ज्यादा बढ़ोतरी धौलपुर जिले में हुई है।

जहां 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब 7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई जिससे तापमान 39 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं इसके अलावा बुधवार को बीकानेर, चूरू में भी दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस बीकानेर का रहा।

कुछ जगह हुई हल्की बारिश

गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। प्रदेश में गंगानगर, झालावाड़, बांसवाड़ा और सवाई माधोपुर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। झालावाड़ के पिड़ावा में 28MM तो झालरापाटन में 20MM बारिश हुई। गंगानगर के हिंदूमलकोट में 31MM, सवाई माधोपुर के गंगापुरसिटी में 14MM बारिश दर्ज की गई।

11 सितंबर के बाद हो सकती है बारिश

मौसम विभाग की माने तो लोगों को कुछ दिन और इस तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। जिसके बाद 11 सितंबर से लोगों को इस तेज गर्मी से राहत मिल सकती है। इसका कारण बंगाल की मध्य खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनना है। इस सिस्टम से राजस्थान समेत देश के कईं राज्यों में बारिश का दौर लौट सकता है। वहीं दक्षिण राजस्थान में भी बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें : NEET UG 2022 का रिजल्ट घोषित, राजस्थान की तनिष्का ने देशभर में फर्स्ट रैंक किया हासिल

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
Rahul Sharma

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago