राजस्थान में फिर एक्टिव होगा मानसून, 9 सितंबर से प्रदेश में भारी बारिश की संभावना

इंडिया न्यूज़, Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इस बार मानसून जमकर बरसा है। हलांकि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश का दौर धीमा पड़ा है। लेकिन मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 9 सितंबर के बाद से प्रदेश में मॉनसून एक्टिव होने के चलते कईं जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं यह बारिश पिछले कईं सालों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

आज इन जिलों में बारिश की संभावना

प्रदेश में मानसून 9 सितम्बर को होने के आसार हैं। लेकिन आज भी प्रदेश में बारिश हो सकती है। आज प्रदेश में कोटा और उदयपुर संभाग में बारिश हो सकती है। इसके साथ अजमेर, जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि सितंबर महीने की शुरुआत में मानसून कमजोर पड़ गया है। लेकिन 9 से 15 सितंबर तक राजस्थान के ज्यादातर भागों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं 8 सितम्बर तक मौसम सामान्य रह सकता है।

तापमान में होगी बढ़ोतरी

वहीं प्रदेश में मानसून के फिर से एक्टिव होने तक गर्मी बढ़ सकती है। जिसके चलते तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 2 से 8 सितम्बर तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि नॉर्थ-वेस्ट भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।

जून से अगस्त तक हुई औसत से अधिक बारिश

राजस्थान में मानसून ने इस बार पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए है। इस बार 1 जून से 31 अगस्त तक कुल 539.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। जो औसत से 45 पर्सेंट ज्यादा है। वहीं इससे पहले साल 1944 में इस दौरान 611 मिलीमीटर बारिश हुई थी। लेकिन मोनसून के रुख को देख इस बार लग रहा है कि वह रिकॉर्ड भी टूट जाएगा।

ये भी पढ़ें : सचिन पायलट के समर्थक उनके जन्मदिन से एक दिन पहले जयपुर में होंगे इकट्ठा, शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
Rahul Sharma

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago