होम / Rajasthan Weather Update 5 March 2022 राजस्थान में फिर गिरा तापमान, 7 मार्च को लेकर कई शहरों में अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Update 5 March 2022 राजस्थान में फिर गिरा तापमान, 7 मार्च को लेकर कई शहरों में अलर्ट जारी

• LAST UPDATED : March 5, 2022

Rajasthan Weather Update 5 March 2022

इंडिया न्यूज, जयपुर:

Rajasthan Weather Update 5 March 2022 : राजस्थान में मार्च के महीने में भी तापमान में गिरावाट देखी जा सकती है। जिसके चलते बीती रात राज्य के कई शहरों के तापमान में गिरावट देखने को मिली। राज्य के कोटा, डूंगरपुर, बारां, जयपुर व अन्य कई शहरों में रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार तापमान में इस तरह का बदलाव आगे भी जारी रह सकता है। क्योंकि राज्य में 7 मार्च से एक नया विक्षोभ सक्रिय हो रहा हैै। इसका असर 11 से ज्यादा जिलों में देखने को मिल सकता है। इन जिलों में बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना भी जताई जा रही है।

जयपुर में मौसम का हाल

प्रदेश में अगर राजधानी जयपुर के मौसम की बात करें तो यहां भी बीते 24 घटों के दौरान गिरावट देखने को मिली। राजधानी में कल का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं आज इसमें गिरावट दर्ज की गई। आज जयपुर का तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी के अलावा भीलवाड़ा, पिलानी, सीकर, कोटा, बूंदी, उदयपुर, चूरू के न्यूनतम तापमान में भी 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश में सबसे ज्यादा गिरावट कोटा जिले में दर्ज की गई जहां न्यूनतम तापमान में 5.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज की गई। (Rajasthan Weather Update 5 March 2022)

इन शहरों में येला अलर्ट जारी

बताया जा रहा है कि प्रदेश में 7 मार्च से एक नया विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा हैC इससे प्रदेश के 11 से ज्यादा शहरों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसका असर असर दो दिन 7 और 8 मार्च तक देखा जा सकता है। प्रदेश में अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा के अलावा उत्तर-पश्चिमी जिले गंगानगर, हनुमानगढ़ में बारिश की संभावना जताई गई है। (Rajasthan Weather Update 5 March 2022)

Also Read : IAF Postponed Exercise Vayu Shakti 2022 : 7 मार्च को था आयोजन, पीएम के भी आने की थी संभावना

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox