Monday, July 15, 2024
Homeराजस्थानRajasthan Weather Update 4 March 2022 : 7 मार्च के बाद प्रदेश...

Rajasthan Weather Update 4 March 2022 : 7 मार्च के बाद प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि की संभावना

- Advertisement -

Rajasthan Weather Update 4 March 2022

इंडिया न्यूज, जयपुर:

Rajasthan Weather Update 4 March 2022 : राजस्थान में मार्च के महीने में भी मौसम लोगों को सर्दी का एहसास करवा रही है। वहीं सर्दी का यह एहसास होली तक जारी रह सकता है। इसका कारण बदला मौसम है। प्रदेश में दो दिन पहले ही कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओले भी गिरे थे। वहीं अब फिर से प्रदेश में 7 मार्च नया वेदर सिस्टम बनने से बीकानेर-कोटा संभाग के जिलों में 7 व 8 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

क्योंकि संभावना जताई जा रही है। कि अब फिर से प्रदेश के इन हिस्सों में बारिश-ओलावृष्टि हो सकती है। जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार 7 मार्च से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके कारण प्रदेश के कई शहरों में 7 व 8 मार्च को बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही इन्हीं इलाकों में आंधी भी चल सकती है।

प्रदेश में आज का मौसम

प्रदेश में आज के मौसम की बात करें तो राजधानी जयपुर के साथ-साथ प्रदेश के अन्य कई जिलों में सुबह के समय धुंध रही। हालांकि इसके बाद मौसम साफ हो गया। वहीं राजधानी जयपुर, कोटा, बूंदी, डूंगरपुर, जोधपुर, उदयपुर, बाड़मेर व अन्य कई शहरों का न्यूनतम तापमान बीती रात 15 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। वहीं कल दिन का तापमान अधिकतम शहरों में 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में दिन का सबसे अधिक तापमान डूंगरपुर में 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा। (Rajasthan Weather Update 4 March 2022)

Also Read : Compulsory of RTPCR Removed : कुवैत से आने व जाने के लिए प्रवासियों को नहीं करवानी पड़ेगी कोविड जांच

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular