Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थानRajasthan Weather Update फरवरी माह में भी प्रदेश में बढ़ रही सर्दी

Rajasthan Weather Update फरवरी माह में भी प्रदेश में बढ़ रही सर्दी

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, जयपुर

Rajasthan Weather Update : प्रदेश के कई जिलों में अब भी सर्दी बढ़ती देखी जा रही है। ऐसा कम ही देखा गया है कि फरवरी के महीने में राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की गई हो। प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश से ठंड बढ़ गई है। जिससे प्रदेश के 19 जिलों का तापमान तो 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे कम तापमान चित्तौड़गढ़ जिले 3.9 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन से इस सर्दी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। वहीं आज के मौसम की बात की जाए तो राजधानी जयपुर के साथ-साथ डूंगरपुर, टोंक, बूंदी, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, पाली, बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान पाली जिले में 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (Rajasthan Weather Update)

14 फरवरी तक रहेगा मौसम शुष्क (Rajasthan Weather Update)

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 14 फरवरी तक मौसम शुष्क ही रहेगा। इसके साथ ही आसमान साफ रहेगा। जिससे धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। लेकिन ठंडी हवाओं से राहत मिलने के आसार कम ही है। मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि अगले 2-3 दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। और न्यूनतन तापमान भी 10 से 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

Also Read : 3 Boys of jaipur in Top-50 of CA Final Result जयपुर के मृणाल, रक्षित और यथार्थ ने बनाई टाप-50 में जगह

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular