Rajasthan Weather Update 31 March 2022 राजस्थान में पड़ रही तेज गर्मी, तोड़ रही पिछले कई सालों के रिकार्ड

Rajasthan Weather Update 31 March 2022

इंडिया न्यूज, जयपुर:

Rajasthan Weather Update 31 March 2022 : राजस्थान में मार्च के माह में ही लोगों को मई जैसी गर्मी का एहसास होने लगा। इसका कारण पश्चिमी भारत में बने एंटी साइक्लोनिक सकुर्लेशन को बताया जा रहा है। इसी के कारण तेज गर्मी पड़ने लगी है। तेज गर्मी पिछले कई सालों के रिकार्ड तोड़ती जा रही है ऐसा ही कुछ बीकानेर में भी हुआ जहां तापमान 42.5 डिग्री तक पहुंच गया। मार्च के महीन में यह 11 साल बाद सबसे गर्म दिन रहा। प्रदेश के करीब 20 शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया है। जिसके कारण लोगों को घर से निकलने में परेशानी हो रही है। कई शहरों में तो दिन के साथ-साथ रात भी गर्म होने लगी है।

दबाव से बढ़ रही गर्मी

 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस गर्मी का कारण एंटी साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम का एक्टिव होना है। इसके चलते ही राजस्थान, गुजरात क्षेत्र और भारत के कई राज्यों में दबाव की स्थिति बनी रही। इससे ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं राजस्थान में तो कई शहरों में तापमाना सामान्य से 9 डिग्री तक ऊपर रहने लगा। ऐसे में मई और जून के महीने में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

2 अप्रैल के बाद मिलेगी कुछ राहत

प्रदेश में तापमान के बढ़ने का कारण मौसम विभाग ने राज्य के ऊपर वायुमंडल में बने एक एंटी साइक्लोनिक सकुर्लेशन को बताया है। इससे एरिया में दवाब बढ़ रहा है। जिससे तापमान भी बढ़ रहा है। इसके कारण ही प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की संभावना भी जताई गई। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि इसका असर प्रदेश में 1 अप्रैल तक देखा जा सकता है। इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

Rajasthan Weather Update 31 March 2022

Also Read : Colonel Kirori Singh Baisla के निधन पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री की संवेदना

Connect With Us : Twitter, Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

4 weeks ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago