Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानRajasthan Weather Update 30 march 2022 : सूर्यदेव की प्रचंड किरणों से...

Rajasthan Weather Update 30 march 2022 : सूर्यदेव की प्रचंड किरणों से तप रहे राजस्थान के शहर-गांव व कस्बे

चक्रवाती तंत्र के असर के चलते राजस्थान में पश्चिमी हवाओं के असर से गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। प्रदेश में 10 से अधिक जगहों पर तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, जयपुर।
Rajasthan Weather Update 30 march 2022 : प्रदेश में दिनों दिन सूर्य देव के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। आसमान से अंगारे बरस रहे हैं। चक्रवाती तंत्र के असर के चलते राजस्थान में पश्चिमी हवाओं के असर से गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। प्रदेश में 10 से अधिक जगहों पर तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। गर्मी का सबसे ज्यादा असर पश्चिमी राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के राज्यों में है। यही कारण है कि 29 मार्च को दुनिया के 10 सबसे गर्म शहरों की सूची में राजस्थान के दो शहर शामिल रहे। पिलानी और चूरू 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस सूची में 5वें और 6वें नंबर पर रहे। (Rajasthan Weather Update 30 march 2022)

31 मार्च से दो अप्रैल तक चलेगी गर्म हवा

प्रदेश में अब सूर्य किरणों की प्रचंडता के साथ हवा तपने से आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो से तीन दिनों तक लगातार तापमान में वृद्धि होगी। इस सीजन में तीसरी बार जयपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है। प्रदेश में तेज गर्मी के कारण सामान्य तापमान से 5 से 8 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया जा रहा है। पूर्वी राजस्थान के अलवर, बांसवाड़ा, दौसा, भरतपुर, डूंगरपुर, झुंझुनू, सीकर, टोंक, कोटा, बूंदी, जयपुर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर में गर्म हवा चलने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, जालोर, नागौर, पाली, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के अधिकांश जगहों पर उष्ण लहर से अति उष्ण लहर चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो 31 मार्च से दो अप्रैल के दौरान इन क्षेत्रों में गर्म हवा चलने की स्थिति बनी रहेगी। (Rajasthan Weather Update 30 march 2022)

कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री से पार पंहुचा

गर्मी मार्च में पसीने छुड़ाने लग गई है। दोपहर में घर से निकलना मुश्किल हो गया है। गर्म हवाओं के चलने से तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मार्च खत्म होने से पहले ही राजधानी जयपुर समेत प्रदेश भर में तेज गर्मी का असर कायम हो गया है। इस कारण अब न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री से पार पहुंच गया है तो कई जगहों पर गर्म हवा चलने से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। (Rajasthan Weather Update 30 march 2022)

चूरू का तापमान पंहुचा 43 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान में मंगलवार को भी तापमान में बढ़ोतरी हुई। दो शहरों को छोड़कर सभी शहरों में दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। पिलानी 43.1 सेल्सियस के साथ सबसे गर्म इलाका रहा। इसके अलावा चूरू में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के अजमेर में 25.1, भीलवाड़ा में 16, जयपुर में 25.2, पिलानी में 21.4, सीकर में 22.2, कोटा में 25.6, बूंदी में 21.8, चित्तौड़गढ़ में 16.7, उदयपुर में 17.6, बाड़मेर में 25.7, पाली में 25, जैसलमेर में 24.8, जोधपुर में 26, बीकानेर में 26, चूरू में 20.5, श्रीगंगानगर में 20.3, धौलपुर में 19.7, नागौर में 22.3, टोंक में 25.1, बारां में 16.3, डूंगरपुर में 23.2, हनुमानगढ़ में 16.3, जालोर में 24.2, सिरोही में 25, अलवर में 17.7, करौली में 18, बांसवाड़ा में 26.9, फलौदी में 26.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। (Rajasthan Weather Update 30 march 2022)

दो अप्रैल से तापमान में होगी मामूली गिरावट

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा (Radheshyam Sharma) के अनुसार गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान क्षेत्र पर एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इस कारण इन एरिया में दबाव की स्थिति बनी है। इसी कारण से इन राज्य के ऊपर पश्चिमी हवाएं भी प्रभावी है। इसी वजह से गर्मी तेज है। इस सिस्टम का असर एक अप्रैल तक रहेगा। दो अप्रैल से सिस्टम खत्म होने से एक बार फिर तापमान में मामूली गिरावट होने की उम्मीद है। (Rajasthan Weather Update 30 march 2022)

Also Read : Fake Lieutenant Colonel : गिरफ्त में आया फर्जी लेफ्टिनेंट कर्नल, सेना के कई फर्जी आईडी व फर्जी सर्टिफिकेट बरामद

Also Read : Water Crisis : राजस्थान में जलसंकट से निपटने के लिए 2500 संविदाकर्मी रखने की स्वीकृति

Also Read : Rajasthan Day 2022 राजस्थान दिवस पर स्मारकों और संग्रहालयों पर आज मिलेग फ्री प्रवेश

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular