Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानराजस्थान मौसम अपडेट: भीषण गर्मी से होगी मई की शुरुआत, 3 मई...

राजस्थान मौसम अपडेट: भीषण गर्मी से होगी मई की शुरुआत, 3 मई से राहत संभव

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, जयपुर:

राजस्थान मौसम अपडेटराजस्थान मौसम अपडेट: राजस्थान में भीषण गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। तेज गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। वहीं इसके साथ ही बिजली कटौती ने लोगों की समस्या को और ज्यादा बढ़ा दिया है। राज्य में कल यानि शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 46 डिग्री से भी ऊपर चला गया। प्रदेश में धौलपुर में दिन का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

यही नहीं मौसम विभाग ने तो आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में बढ़ोतनी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार दो मई तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि उसके बाद यानि 3 मई से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।

मई की शुरुआत में बढ़ सकता है तापमान

मौसम विभाग की माने तो अभी आने वाले दिनों में गर्मी का असर ऐसा ही बना रहेगा। इसके साथ ही तापमान मे भी एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने मई की शुरुआत में ही तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 1 मई को राज्य के जोधपुर व बीकानेर संभाग के जिलों में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के तक जा सकता है।

3 मई से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो 3 मई से एक स्ट्रांग वेस्टर्न डिर्स्टबेंस राजस्थान के नॉर्दन और वेस्ट-नॉर्दन एरिया में सक्रिय होगा। जिसके चलते प्रदेश में 3 व 4 मई को बीकानेर, जोधपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे गर्मी की मार झेल रहे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें : First in Class और RILM के बीच एमओयू साइन, दुनिया में फ्री आफ कॉस्ट एजुटेक इनिशिएटिव के लिए की गई पहल

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular