Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थानRajasthan Weather Update 29 march 2022 मार्च में पढ़ रही मई जैसी...

Rajasthan Weather Update 29 march 2022 मार्च में पढ़ रही मई जैसी गर्मी, हिट वेव को लेकर कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

- Advertisement -

Rajasthan Weather Update 29 march 2022

इंडिया न्यूज, जयपुर:

Rajasthan Weather Update 29 march 2022 : राजस्थान में गर्मी हर दिन बढ़ती ही जा रही है। मार्च के महीने में ही लोगों को मई जैसी तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले चार दिनों में और ज्यादा गर्मी हो सकती है। इसके साथ ही लू चलने की संभावना भी जताई गई है। जिसके चलते राज्य के 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए लू की चेतावनी जारी की है।

2 अप्रैल के बाद मिलेगी कुछ राहत

प्रदेश में तापमान के बढ़ने का कारण मौसम विभाग ने राज्य के ऊपर वायुमंडल में बने एक एंटी साइक्लोनिक सकुर्लेशन को बताया है। इससे एरिया में दवाब बढ़ रहा है। जिससे तापमान भी बढ़ रहा है। इसके कारण ही प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की संभावना भी जताई गई। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि इसका असर प्रदेश में 1 अप्रैल तक देखा जा सकता है। इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

राजधानी जयपुर का हाल

राज्य के कई शहरों के साथ ही राजधानी जयपुर में भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया है। इसके साथ ही अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, अलवर, सिरोही में तापमान 40 डिग्री से कम रहा। प्रदेश के बाकी सभी शहरों में तापमान 40 से ऊपर चला गया। वहीं जैसलमेर में तो कल दिन का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मार्च के महीने में यह जैसलमेर का दूसरा सबसे गर्म दिन था। यही नहीं प्रदेश के कुछ शहरों में मार्च के महीने में रहने वाले सामान्य से तापमान 7 से लेकर 9 डिग्री तक ज्यादा रहा।

Rajasthan Weather Update 29 march 2022

Also Read : Major Fire In Sariska Forest आग वाले हिस्से में फंसे हैं कई जानवर, हेलिकाप्टर से आग बुझाने का किया जा रहा प्रयास

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular