Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानRajasthan Weather Update 28 February 2022 : राजस्थान में सर्द हवाओं के...

Rajasthan Weather Update 28 February 2022 : राजस्थान में सर्द हवाओं के चलते एक बार फिर सुबह-शाम ठंडक बढ़ गई है

- Advertisement -

Rajasthan Weather Update 28 February 2022

Rajasthan Weather Update 28 February 2022 : मौसम में बदलाव और सर्द हवाओं ने राजस्थान में एक बार फिर सुबह-शाम ठंडक बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही थी। इसके बाद से सर्द हवाएं चल रही हैं। इससे चुरू, सीकर, झुंझुनू, जयपुर समेत पूर्वोत्तर क्षेत्र के सभी जिलों में तापमान 3 डिग्री गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम हो गया। हनुमानगढ़ में बीती रात न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह राज्य में सबसे ठंडा रहा।

जयपुर में सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। जयपुर में थोड़ा ठंडा मौसम हो गया है। दिन में तेज धूप के बावजूद गर्मी हल्की है। जयपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर में सर्दी का असर कुछ ज्यादा है। हनुमानगढ़ में दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। कल यहां का अधिकतम तापमान 22.8 और गंगानगर का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

कई शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया

The mercury dipped below 10 degree Celsius in many cities
The mercury dipped below 10 degree Celsius in many cities

राज्य के न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही आज पांच शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। हनुमानगढ़ के अलावा, चुरू, सीकर, झुंझुनू, श्रीगंगानगर और नागौर में बीती रात न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। (Rajasthan Weather Update 28 February 2022)

दिन में भी कम हुआ गर्मी का असर

सबसे गर्म दिन और रात डूंगरपुर जिले में दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 31.7 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ दिन पहले बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था, वहां भी दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। मौसम के इस बदलाव से दिन में भी गर्मी का असर कुछ कम हुआ है।

Rajasthan Weather Update 28 February 2022

Also Read : PM Narendra Modi praised Kili Paul and Neema Paul : किली पॉल-नीमा के टैलेंट के कायल हैं पीएम मोदी भी, ‘मन की बात’ में जमकर की तारीफ

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular