Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानजानिए आज का Rajasthan Weather Update, लू का लेकर अलर्ट जारी, 50...

जानिए आज का Rajasthan Weather Update, लू का लेकर अलर्ट जारी, 50 डिग्री के करीब जा सकता है तापमान

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, जयपुर:

Rajasthan Weather Update : राजस्थान के लोगों को इन दिनों भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अप्रैल के महीने में ही 50 डिग्री के करीब तापमान पहुंचता दिख रहा है। तेज धूप के साथ ही गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। आज यानि बुधवार सुबह नौ बजे ही लोागों को दोपहर की गर्मी का अहसास होने लगा।

लू और तापमान में बढ़ोतरी का अलर्ट जारी

वहीं मौसम विभाग ने तो अगले 3-4 दिन तक जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर चार संभाग के अलावा 15 जिलों में गर्मी के साथ ही तापमान बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आधे से ज्यादा राजस्थान में भीषण गर्मी के साथ लू का अलर्ट भी जारी किया है। वहीं प्रदेश के 7 जिलों में 44 डिग्री सेल्सियस और 9 जिलों में 43 से ऊपर तापमान दर्ज किया गया।

आगे हीट वेव चलने की जताई है संभावना

वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक-दो दिन में बीकानेर, जोधपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के जिलों में हीट वेव चल सकती है। इसके साथ ही धूलभरी तेज हवाएं भी चलने की संभावनाएं हैं। इसके अलावा किसानों को भी सुबह-शाम के समय फसलों की सिंचाई करने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें : जानिये आज का Rajasthan Corona Update, एक दिन में मिले 50 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 203 हुए

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular