Friday, July 5, 2024
Homeराजस्थानराजस्थान में गर्मी के तेवर तेज, तापमान भी बढ़ा, 27 जून से...

राजस्थान में गर्मी के तेवर तेज, तापमान भी बढ़ा, 27 जून से मिल सकती है राहत

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, Rajasthan Weather Update: राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश का दौर थम गया है। वहीं भीषण गर्मी का दौर फिर से शुरु हो गया है। प्रदेश के कई शहरों में तो तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है।

वहीं मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले 2 दिन तक गर्मी का असर राज्य में ऐसे ही बना रहेगा। हालांकि 27 जून से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। जिसके चलते राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है।

शुक्रवार को जैसलमेर रहा सबसे गर्म

वहीं राज्य में शुक्रवार के मौसम की बात करें तो कुछ जगहों को छोड़कर आसमान साफ रहा और धूप निकली रही। जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं राज्य में सबसे गर्म जैसलमेर रहा। जहां दिन का तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके साथ ही राजधानी जयपुर, जोधपुर, बाड़मेर, कोटा, उदयपुर में भी लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ी। तो कुछ जिलों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी भी देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक राज्य के लोगों को इस तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

27 जून से होगा मौसम में बदलाव

मौसम विभाग की माने तो आज यानि 25 जून और 26 जून को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है। जिसके चलते तापमान में भी 1-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखी जा सकती है। हालांकि 27 जून को मौसम में बदलाव की भी संभावना जताई जा रही है।

जिसके चलते प्रदेश के 7 जिलों में बारिश भी हो सकती है। ये जिले सिरोही, उदयपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और राजसमंद हैं। वहीं इसके साथ ही मानसून भी प्रदेश में एंट्री ले सकता है। 28 जून को भी इन 7 जिलों के साथ कई अन्य जगहों पर भी मौसम में बदलाव हो सकता है।

ये भी पढ़ें : राजस्थान में 24 घंटे में सामने आए 120 कोरोना के नए मामले, एक मरीज की मौत

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular