Rajasthan Weather Update 24 March 2022 राजस्थान में 40 से नीचे तापमान, 2 दिन बाद बढ़ सकता है पारा

Rajasthan Weather Update 24 March 2022

इंडिया न्यूज, जयपुर:

Rajasthan Weather Update 24 March 2022 : राजस्थान में मार्च में मई-जून जैसी तेज गर्मी से दो दिन से प्रदेश के लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है। लेकिन फिर से तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। बीते दिन प्रदेश के लगभग सभी शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। वहीं पश्चिमी राजस्थान तो जिले में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार अगले 2 दिन के बाद तापमान फिर से बढ़ने लगेगा। और प्रदेश के लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

जयपुर के मौसम का हाल

वहीं राजधानी जयपुर के मौसम की बात करें तो आज सुबह धीमी हवाएं चली। वहीं बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बीते दिन जयपुर का दिन का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इसके साथ ही अजमेर, जोधपुर, कोटा, गंगानगर, बूंदी, बीकानेर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और बाड़मेर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया। वहीं आज सुबह बांसवाड़ा में हल्के बादल भी देखने को मिले। (Rajasthan Weather Update 24 March 2022)

कल तापमान में आई थी गिरावट

प्रदेश में 22 मार्च यानि मंगलवार को बांसवाड़ा और डूंगरपुर में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया था। लेकिन बीते दिन यानि बुधवार इन शहरों के तापमान में 1 से 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कुछ दिन मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही अगले दो दिन बाद तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जिसके चलते गर्मी का असर तेज हो सकता है।

Rajasthan Weather Update 24 March 2022

Also Read : Ranthambore National Park : बाघिन एरोहैड को मिला नया हमसफर बाघ टी-101

Connect With Us : Twitter, Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

4 weeks ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago