Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थानRajasthan Weather Update 22 March 2022 आज प्रदेश में इन जिलों में...

Rajasthan Weather Update 22 March 2022 आज प्रदेश में इन जिलों में चल सकती है गर्म हवाएं

- Advertisement -

Rajasthan Weather Update 22 March 2022

इंडिया न्यूज, जयपुर:

Rajasthan Weather Update 22 March 2022 : राजस्थान में मार्च के महीने में ही लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कल प्रदेश के तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के बीकानेर, चूरू, करौली में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। हालांकि गर्मी से लोगों को कोई राहत नहीं मिली है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आगे भी कुछ दिन यह गर्मी का असर कम होते नहीं दिख रहा है। अभी कुछ दिन और प्रदेश के लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पश्चिमी जिलों में गर्म हवा चलने का अलर्ट भी जारी किया है।

कल बांसवाड़ा रहा सबसे गर्म

प्रदेश में कल के मौसम की बात करें तो प्रदेश में अजमेर, बाड़मेर, बीकानेर, धौलपुर, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, कोटा में रात का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री व उससे ऊपर दर्ज किया गया। इसके साथ ही दिन का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा बासंवाड़ा में 40 डिग्री रहा। वहीं इसके साथ ही बाड़मेर, पिलानी, फलौदी, टोंक, डूंगरपुर, जालोर और बांसवाड़ा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश में यहां चल सकती है गर्म हवाएं

Rajasthan Weather Update 22 March 2022

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में आज बीकानेर, चूरू, जैसलमेर और बाड़मेर जिले में दिन में गर्म हवाएं चल सकती है। इसको लेकर चेतावनी भी जारी की गई है। इससे तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन इससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वहीं कल प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान सबसे कम हनुमानगढ़ में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Also Read : Corona Vaccination in Rajasthan :12 से 14 साल के सवा लाख से ज्यादा बच्चों को लगा कोरोनारोधी टीका

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular