राजस्थान सामान्य से ज्यादा बरसा प्री-मानसून, मानसून की भी जल्द होगी प्रदेश में एंट्री

इंडिया न्यूज, Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इस बार प्री-मानसून की बारिश जमकर हुई। हालांकि इस बार मानसून पिछले साल की तुलना थोड़ा देरी से प्रदेश में प्रवेश करेगा। लेकिन प्री-मानसून की बारिश ने इस बात की कमी नहीं खलने दी है।

सामान्य तौर पर प्रदेश में 20 जून तक जितनी बारिश होती है इस बार उससे 23 फीसदी ज्यादा हो चुकी है। प्री-मानसून की इस बारिश से नदियों में पानी आने लगा है। वहीं प्री-मानसून को देखकर यह भी माना जा रहा है कि इस बार मानसून भी अच्छा बरस सकता है।

प्री-मानसून में हुई सामान्य से ज्यादा बारिश

मौसम विभाग की माने तो प्री-मानसून में इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश हुई। प्रदेश 1 जून से 20 जून तक सामान्यत: बारिश औसतन 25.1एमएम होती है। वहीं अब तक 30.8एमएम हो चुकी है। ऐसे में सामान्य से 23 फीसदी ज्यादा बारिश अब तक राज्य में हो चुकी है।

प्री-मानसून में हुई अच्छी बारिश से अब मानसून में भी अच्छी बरसात की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं प्रदेश में सबसे ज्यादा बरसात दौसा जिले में हुई। यहां सामान्य से 181 फीसदी ज्यादा बरसात दर्ज की गई। दौसा में सामान्यत: 20 जून तक 28.1एमएम तक बरसात होती है, लेकिन इस बार अब तक 79एमएम बारिश हो चुकी है।

बारिश इतनी की नदियों में पानी की आवक शुरु

राजस्थान में मानसून की बारिश के बाद ही अमूमन नदियों में पानी की आवक शुरु होती है। लेकिन इस बार प्री-मानसून की बारिश से ही नदियों में पानी की आवक शुरु हो गई। चाहे वह चम्बल नदी हो या पानी में काकराड़ी व कोयलवाव नदी। इन नदियों में पानी की आवक शुरू हो गई। इसके साथ ही भीलवाड़ा का प्रसिद्ध मेनाल झरना भी बहता दिखाई दिया। अक्सर ऐसा होता जो मानसून के बाद ही दिखाई देता है।

झालावाड़ के रास्ते हो सकती है प्रदेश में मानसून की एंट्री

मौसम विभाग की माने तो राज्य में मानसून की एंट्री कभी भी हो सकती है। दक्षिण-पश्चिमी मानसून राजस्थान की सीमा के पास पहुंच चुका है। विशेषज्ञों की माने तो राजस्थान के झालावाड़ जिले के पास से यह गुजर रहा है। माना जा रहा है कि 22 जून तक झालावाड़ के रास्ते से मानसून प्रदेश में एंट्री कर सकता है। वहीं पिछले साल मानसून ने 18 जून को प्रदेश में एंट्री ली थी।

ये भी पढ़ें : राजस्थान में कांग्रेस ने अग्निपथ योजना के विरोध में निकाली महारैली, गहलोत बोले- यह फैसला युवाओं के हित में नहीं

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
Rahul Sharma

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago