Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थानRajasthan Weather Update 20 March 2022 : प्रदेश में दिन का औसत...

Rajasthan Weather Update 20 March 2022 : प्रदेश में दिन का औसत तापमान 40 डिग्री के पार, बांसवाड़ा रहा सबसे गर्म

- Advertisement -

Rajasthan Weather Update 20 March 2022

इंडिया न्यूज़, जयपुर।
Rajasthan Weather Update 20 March 2022 : प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तो वहीं दिन में सूर्य की तपीश और लू के थपेड़ों ने भी जन-जीवन को प्रभावित किया है। प्रदेश में दिन का औसत तापमान जहां करीब 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। तो वहीं रात का औसत तापमान भी करीब 21 डिग्री के पार पहुंच चुका है। बीती रात 26.8 डिग्री के साथ अजमेर में सबसे गर्म रात दर्ज की गई। तो वहीं बीते दिन 42.4 डिग्री के साथ बांसवाड़ा में सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। (Rajasthan Weather Update 20 March 2022)

आधा दर्जन जिलों में रात का तापमान 25 डिग्री के पार

प्रदेश के करीब सभी जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री के पार दर्ज किया गया। तो वहीं करीब एक दर्जन जिलों में रात का तापमान 24 डिग्री के पार साथ ही करीब आधा दर्जन जिलों में रात का तापमान 25 डिग्री के पार दर्ज किया गया। बीती रात 26.8 डिग्री के साथ अजमेर में सबसे गर्म रात दर्ज की गई। वहीं सिरोही में भी बीती रात का तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। बीती रात राजधानी जयपुर में भी रात का तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। (Rajasthan Weather Update 20 March 2022)

रात के तापमान में और बढ़ोतरी होने की आंशका

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में दिन का तापमान जहां औसत से करीब 5 से 6 डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया जा रहा है, तो वहीं रात का तापमान भी औसत से करीब 4 से 5 डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी होने की आंशका मौसम विभाग ने जताई है। (Rajasthan Weather Update 20 March 2022)

Also Read :  World Sparrow Day : ममता की छांव में आबाद हो रहे गौरैया के घरौंदे

Also Read : 2 Died in Road Accident in Bikaner बोलेरो की सब्जी ले जा रहे ट्रक से टक्कर, 2 की मौत 5 घायल

Also Read : Case Registered against CM Gehlot’s Son Vaibhav कारोबारी ने टेंडर के नाम पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular