Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थानRajasthan Weather Update 19 March 2022 राजस्थान में तापमान 40 के पार,...

Rajasthan Weather Update 19 March 2022 राजस्थान में तापमान 40 के पार, कल गर्मी से मिल सकती है कुछ राहत

- Advertisement -

Rajasthan Weather Update 19 March 2022

इंडिया न्यूज, जयपुर:

Rajasthan Weather Update 19 March 2022 : राजस्थान में मार्च में गर्मी मई जैसा एहसास करवा रही है। कल होली के दिन अधिकतम तापमान कई शहरों में 40 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया। तो वहीं बीकानेर में तो अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर चला गया। इससे पहले 2018 में मार्च महीने में दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर गया है। तक यहां मार्च महीने में तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में आज से कम तीव्रता का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। जिससे मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।

गर्मी ने कम की लोगों की आवाजाही

Rajasthan Weather Update 19 March 2022

कल राज्य में बीकानेर, बाड़मेर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, जैसलमेर, फलौदी में दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से के आस-पास दर्ज किया गया। इस गर्मी के चलते लोगों की आवाजाही भी सामान्य के मुकाबले कम रही। हालांकि रात के न्यूनतम तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिली। अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, उदयपुर, धौलपुर, बारां, हनुमानगढ़, अलवर, करौली में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

तापमान में कल से गिरावट संभव

मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश में कम तीव्रता वाला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है। इससे हवाओं की दिशा बदलने से मौसम में भी बदलाव हो सकता है। और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। माना जा रहा है कि 20 मार्च के बाद अगले कुछ दिनों में दिन के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। (Rajasthan Weather Update 19 March 2022)

Also Read : Assistant Administrative officer Arrested For Taking Bribe उपखंड अधिकारी और तहसीलदार भी नामजद

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular