राजस्थान में प्री-मानसून की बारसात जारी, अगले 48 घंटे में भी बारिश की संभावना, तापमान में भी होगी गिरावट

इंडिया न्यूज, Rajasthan Weather Update: राजस्थान में प्री-मानसून पिछले कुछ दिन से जमकर बरस रहा है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है। बीते 24 घंटों में भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग की माने तो बारिश का यह दौर अगले 48 घंटों तक जारी रह सकता है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में राजधानी जयपुर के साथ ही हनुमानगढ़, सवाईमाधोपुर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, नागौर, टोंक, करौली, श्रीगंगानगर, अजमेर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, झालावाड़ के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।

बारिश से गिरा पारा

राजस्थान में पिछले दिनों से हो रही प्रीे-मानसून बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दी है। इसके साथ ही इस बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जहां राज्य में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, इस बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। जिसके चलते 32 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।

20 डिग्री के बाद प्रदेश में प्रवेश करेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगले 3 दिनों तक प्री मानसून एक्टिव रह सकता है। जिसके चलते राज्य में बारिश के साथ आंधी भी चल सकती हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून भी सामान्य रहने वाला है। वहीं बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। वहीं 20 जून के बाद कभी भी मानसून प्रदेश में बांसवाड़ा के रास्ते प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।

ये भी पढ़ें : राजस्थान में पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 123 नए मामले, एक की मौत

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
Rahul Sharma

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago