नए वेदर सिस्टम से राजस्थान में बदल सकता है मौसम, जाने क्या मिलेगी गर्मी से राहत Rajasthan Weather Update 19 April 2022

इंडिया न्यूज, जयपुर:

Rajasthan Weather Update 19 April 2022 : राजस्थान में तेज गर्मी का कहर जारी है। अप्रैल में ही मई-जून जैसी गर्मी देखने को मिल रहा है। हालांकि लोगों को इस झुलसाती गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान में सक्रिय हो रहे नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से प्रदेश के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। जिसके चलते 19 से 21 अप्रैल तक मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई है।

वहीं इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी भी चल सकती है। इसके साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। जिससे तापमान में 3 डिग्री तक की दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को इस तेज गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

यहां दर्ज हो सकती है तापमान में गिरावट

मौसम विभाग की माने तो पाकिस्तान में सक्रिय हुए इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर प्रदेश में राजधानी जयपुर और इसके अलावा बीकानेर, गंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, नागौर, सीकर, भरतपुर, अलवर, धौलपुर और दौसा में देखने को मिल सकता है। इसके चलते इन जिलों में तेज आंधी की भी संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही कहीं-कहीं बादन छाए रह सकते हैं। और हल्की बारिश भी हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

प्रदेश में तापमान 45 पार

प्रदेश में मौसम की बात करें तो कल यानि सोमवार के दिन प्रदेश के लगभग सभी शहरों मौसम पूरी तरह से साफ रहा। वहीं प्रदेश के गंगानगर, धौलपुर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। प्रदेश में सबसे गर्म धौलपुर रहा यहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके साथ ही राजधानी जयपुर में तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जयपुर और अजमेर में बीती रात न्यूनतम तापमान 29.2 सेल्सियस दर्ज किया गया।

Rajasthan Weather Update 19 April 2022

Also Read : आज पाली में पहुंचेगी वाटर ट्रेन, 16 करोड़ होंगे खर्च Water Train Started in Rajasthan

Connect With Us : Twitter, Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

4 weeks ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago