Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थानRajasthan Weather Update 16 March 2022 राजस्थान में दिन-रात का तापमान सामान्य...

Rajasthan Weather Update 16 March 2022 राजस्थान में दिन-रात का तापमान सामान्य से ज्यादा, गर्म हवाओं को लेकर अलर्ट भी जारी

- Advertisement -

Rajasthan Weather Update 16 March 2022

इंडिया न्यूज, जयपुर:

Rajasthan Weather Update 16 March 2022 : राजस्थान में तेजी से गर्मी बढ़ने लगी है। मार्च के महीने में ही जून जैसा एहसास होने लगा है। इसका कारण है कि अब दिन के साथ-साथ अब रातें भी गर्म होने लगी है। राज्य के कई शहरों में तो रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री तक ऊपर चला गया है। प्रदेश की बीती रात की बात करें तो राजधानी जयपुर और बाड़मेर, कोटा, कई शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं राज्य में 27.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रात बाड़मेर में रही।

सामान्य से ज्यादा रहा दिन-रात का तापमान

राज्य में बाड़मेर में दिन का पारा सामान्य से 8 और रात का सामान्य से 9 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। इसके साथ-साथ अलवर, श्रीगंगानगर में सीकर, पिलानी, जोधपुर, जयपुर में भी रात के तापमान सामान्य से 5 से लेकर 6 डिग्री सेल्सियस ज्याद दर्ज किया गया। इसके साथ ही दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली और बाड़मेर के साथ कई अन्य शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया। वहीं राज्य में सबसे गर्म दिन बाड़मेर में रहा। यहां 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। (Rajasthan Weather Update 16 March 2022)

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी इलाकों से आ रही गर्म हवाओं ने गर्मी बढ़ा रखी है। और यह आगे भी एक-दो दिन तक जारी रहेगा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, जोधपुर और पाली जिलों में 18 मार्च तक गर्म हवाएं चलने की संभावना भी जताई है। जिस कारण इन जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। (Rajasthan Weather Update 16 March 2022)

Also Read : School Operator Raped Minor Girl निजी स्कूल संचालक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular