Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थानRajasthan Weather Update 15 March 2022 : राजस्थान के कई जिलों में...

Rajasthan Weather Update 15 March 2022 : राजस्थान के कई जिलों में दिन का तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार

- Advertisement -

]इंडिया न्यूज़, राजस्थान।
Rajasthan Weather Update 15 March 2022 : प्रदेश में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही अब गर्मी और उमस ने सताना शुरू कर दिया है। बीते दिन जहां प्रदेश के करीब आधा दर्जन जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है तो वहीं प्रदेश के करीब सभी जिलों में दिन का तापमान 38 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। साथ ही प्रदेश के करीब दो दर्जन जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री के पार पहुंच चुका है। बीती रात 26.2 डिग्री के साथ बाड़मेर में सबसे गर्म रात दर्ज की गई। (Rajasthan Weather Update 15 March 2022)

Aslo Read : Ranthambore National Park : बाघिन एयरोहेड-T-86 को देख रोमांचित हुए राज्यपाल

प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस का सितम जारी है। दिन और रात के तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीती रात 26.2 डिग्री के साथ बाड़मेर में सबसे गर्म रात दर्ज की गई। 41.6 डिग्री के साथ बाड़मेर सबसे गर्म दिन रहा।करीब सभी जिलों में रात का तापमान 38 डिग्री के पार पहुंचा गया है। (Rajasthan Weather Update 15 March 2022)

बाड़मेर में बीती रात 26.2 डिग्री के साथ सीजन की सबसे गर्म रात

बीती रात प्रदेश के करीब सभी जिलों में रात के तापमान में करीब 2 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान करीब दो दर्जन से ज्यादा जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री के पार पहुंच चुका है। बाड़मेर में बीती रात 26.2 डिग्री के साथ सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। वहीं, जयपुर में भी बीती रात 22.2 डिग्री के साथ सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। प्रदेश में रात का औसत तापमान करीब 19 डिग्री के पार पहुंच चुका है। (Rajasthan Weather Update 15 March 2022)

भीषण लू के थपेड़े भी लोगों को करेंगे परेशान

दिन में जहां सूर्य की तपीश ने सुबह से ही लोगों को सताना शुरू कर दिया है। वहीं, रात को उमस और भीषण गर्मी लोगों को पसीने छूड़ा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में प्रदेश में दिन और रात के तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। वहीं, भीषण लू के थपेड़े भी लोगों की कड़ी परीक्षा लेते हुए नजर आएंगे। (Rajasthan Weather Update 15 March 2022)

Aslo Read : Ashok Gehlot एक बार फिर गांधी परिवार की ढाल बने

Aslo Read : Single Strap Case : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular