Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थानRajasthan Weather Update 14 March 2022 राजस्थान में बढ़ने लगी है गर्मी,...

Rajasthan Weather Update 14 March 2022 राजस्थान में बढ़ने लगी है गर्मी, हीट वेव को लेकर इन जिलों येलो अलर्ट जारी

- Advertisement -

Rajasthan Weather Update 14 March 2022

इंडिया न्यूज, जयपुर:

Rajasthan Weather Update 14 March 2022 : राजस्थान में गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। होली से पहले ही राज्य में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। माना जा रहा है कि इस बार होली से पहले ही लोगों को लू की मार झेलनी पड़ सकती है। प्रदेश के जालोर, जैसलमेर में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। तो वहीं बाड़मेर तो तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। मौसम विभाग की माने तो 16 मार्च से प्रदेश में लू का असर देखने का मिल सकता है।

येलो अलर्ट जारी

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार 16-17 मार्च को प्रदेश के जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर जिलों में लू चल सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि इस बार होली से पहले ही गर्मी अपना असर दिखाना शुरु कर देगी। वहीं इससे पहले होली ही गर्मी के तेज तेवर देखने को मिलते थे। इससे पहले भी मौसम विभाग इस बार सामान्य से 1 से 2 डिग्री ज्यादा गर्मी की पड़ने की संभावना जता चुका है। (Rajasthan Weather Update 14 March 2022)

रात के तापमान में भी बढ़ोतरी

राज्य में राजधानी जयपुर समेत 8 शहरों में रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। इन सभी शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं राज्य में सबसे गर्म रात न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस के साथ बाड़मेर जिले में रही। इसके अलावा कोटा 23.4 डिग्री जयपुर, जैसलमेर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर में रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

Aslo Read : Khatu Shyam Ji Mela 2022 आज फूलों से सजे रथ से नगर भ्रमण करने निकलेंगे श्याम बाबा

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular