Rajasthan Weather Update 12 March 2022 बाढ़मेर में 35 के पार पहुंचा तापमान, जाने अपने जिले का हाल

Rajasthan Weather Update 12 March 2022

इंडिया न्यूज, जयपुर:

Rajasthan Weather Update 12 March 2022 : प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर खत्म होने के बाद अब गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश में दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते दिन की बात करें तो राज्य के लगभग सभी शहरों में तापमान 30 डिग्री से दर्ज किया गया। वहीं रात के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली और लगभग सभी शहरों का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। जयपुन मौसम केंद्र के अनुसार इस प्रदेश में अभी कुछ दिन मौसम साफ रहने वाला है। वहीं इसके बाद होली तक तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

कल बाड़मेर रहा सबसे गर्म

प्रदेश में लगभग सभी शहरों में रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। राजधानी जयपुर की बात करें तो बीती रात का तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में कल दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। सिरोही, डूंगरपुर, टोंक, नागौर, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, पाली और बाड़मेर में तो दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। वहीं प्रदेश में कल सबसे गर्म बाड़मेर रहा। जहां दिन का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आगे और बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिनों तक दिन का तापमान अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है। होली तक इस गर्मी का असर भी दिखना शुरु हो जाएगा। वहीं इससे पहले भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी थी कि इस बार गर्मी ज्यादा पड़ेगी। और मई व जून के महीने में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इन दोनों महीनों में दिन का अधिकतम तापमान 48 डिग्री के पार जा सकता है। मार्च के महीने से ही भीषण गर्मी का दौर शुरु होने की संभावना जताई जा रही है।

Also Read : Negligence of Electricity Department :पेड़ में दौड़ रहा था करंट, छूते ही 12 साल के छात्र की मौत

Connect With Us : Twitter, Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

4 weeks ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago