Rajasthan Weather Update 11 March 2022 राजस्थान में बदला मौसम, लोगों को होने लगा है गर्मी का एहसास

Rajasthan Weather Update 11 March 2022

इंडिया न्यूज, जयपुर

Rajasthan Weather Update 11 March 2022 : प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने लगा है। इसके साथ ही गर्मी में में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिनों तक दिन का तापमान अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है। होली तक इस गर्मी का असर भी दिखना शुरु हो जाएगा। वहीं इससे पहले भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी थी कि इस बार गर्मी ज्यादा पड़ेगी।

और मई व जून के महीने में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इन दोनों महीनों में दिन का अधिकतम तापमान 48 डिग्री के पार जा सकता है। मार्च के महीने से ही भीषण गर्मी का दौर शुरु होने की संभावना जताई जा रही है। (Rajasthan Weather Update 11 March 2022)

प्रदेश के मौसम का हाल

राजस्थान में पिछले एक महिने में पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई बार बारिश और ओले गिर चुके हैं। जिसने लोगों को फरवरी और मार्च के महीने में ठंड का एहसास भी करवाया है। इस बारिश और ओलों से किसानों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं अब इस पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अब प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा।

इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। और तापमान 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं प्रदेश में बीते 24 घंटे के अधिकतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.4 डिग्री रहा। वहीं इसके साथ ही जालौर 35.5 और डूंगरपुर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री रहा।

Also Read : India News Jan ki Baat Exit Poll 2022 सटीक रहा इंडिया न्यूज – जन की बात एग्जिट पोल

Connect With Us : Twitter, Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

4 weeks ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago