Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानRajasthan Weather Update 10 March 2022 : राजस्थान के कई जिलों में...

Rajasthan Weather Update 10 March 2022 : राजस्थान के कई जिलों में बारिश की चेतावनी

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, राजस्थान।
Rajasthan Weather Update 10 March 2022 : प्रदेश में रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अब गर्मी और उमस ने लोगों को सताना शुरू कर दिया है। बीते 3 दिनों से प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि के बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बीती रात प्रदेश के अधिकतर जिलों में रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। (Rajasthan Weather Update 10 March 2022)

बाड़मेर में सबसे गर्म रात दर्ज की गई

बीते 1 सप्ताह से रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बीती रात प्रदेश के करीब सभी जिलों में रात के तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, 20.7 डिग्री के साथ बाड़मेर में सबसे गर्म रात दर्ज की गई। इसके साथ ही राजधानी जयपुर में बीती रात का तापमान 19.1 डिग्री पर पहुंच चुका है। प्रदेश के सभी जिलों में रात का तापमान जहां 14 डिग्री के पार किया जा रहा है। वहीं, प्रदेश के करीब आधा दर्जन जिलों में रात का तापमान 18 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। (Rajasthan Weather Update 10 March 2022)

प्रदेश में मौसम रहेगा शुष्क

आज भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की मौसम विभाग (Meteorological Department) ने संभावना जताई है। दौसा, करौली, धौलपुर, टोंक में आज कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा जारी की गई है। इसके साथ ही अगले 24 घंटों के बाद प्रदेश में मौसम पूरी तरीके से शुष्क बना रहने के चलते दिन और रात के तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। (Rajasthan Weather Update 10 March 2022)

Also Read : Board Exams in Rajasthan : राजस्थान में बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से होंगी शुरू

Also Read : 14 year old girl raped :14 साल की बालिका से दुष्कर्म, आरोपी को साथी लेकर हुए फरार

Also Read : Twin Newborn Girls Found in Public Toilet पब्लिक टॉयलेट में सुबह सफाई के दौरान मिली दो नवजात

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular