Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानRajasthan Weather Today: राजस्थान में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, जानिए मौसम...

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, जानिए मौसम का हाल

- Advertisement -

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में लगातार तीन दिन से मौसम सामान्य रहने के बाद फिर से पश्चिमी विक्षोम सक्रिय होता है। बता दें कि मार्च के बाद अप्रैल में प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। लिहाजा फिलहाल प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। वहीं राजस्थान में एक बार फिर से बारिश का आसार है। मौसम विभाग ने बताया है कि 16 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बीकानेर और जोधपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी की भी संभावना हो सकती है।

फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

बता दें कि मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार चार दिन मौसम शुष्क रहेगा। इसके चलते तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी। 16 अप्रेल को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे बीकानेर व जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश और मामूली बूंदाबांदी के आसार है।

जानिए प्रदेश में कितना रहा तापमान

राजस्थान में सबसे अधिक तापमान बांसवाड़ा में रिकार्ड किया गया है। यहां अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसी तरह दूसरे स्थान पर सवाई माधोपुर रहा। यहां का तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा। वहीं मौसम विभाग ने बताया है कि तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। आने वाले दिनों में प्रदेश के कई भागों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढोतरी होने की संभावना है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular