Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थानRajasthan Weather Today राजस्थान में दिन बढ़ रही गर्मी लेकिन रात का...

Rajasthan Weather Today राजस्थान में दिन बढ़ रही गर्मी लेकिन रात का तापमान हो रहा है कम

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, जयपुर:

Rajasthan Weather Today : राजस्थान में फरवरी माह के आधे बीत जाने के बाद भी सर्दी देखने को मिल रही है। जिसके चलते हनुमानगढ़ में बीती रात को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हनुमानगढ़ हिल स्टेशन माउंट आबू के मुकाबल भी ज्यादा ठंडा रहा। वहीं इस सर्दी का कारण मौसम विशेषज्ञ उत्तर भारत से चल रही सर्द हवा को बता रहे हैं। जिसके चलते ही प्रदेश के कईं शहरों में बीती रात न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ दर्ज किया गया।

वहीं इसके अलावा भी आज(Rajasthan Weather Today) यानि बुधवार को प्रदेश के 15 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया है। हालांकि प्रदेश के लगभग सभी शहरों में आज भी मौसम पूरी तरह साफ रहा। लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों तक कुछ ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा।

दिन में बढ़ने लगी है गर्मी (Rajasthan Weather Today)

प्रदेश के लोगों को जहां रात में सर्दी से राहत मिलती नजर नहीं आई है। वहीं दिन में सर्दी के तेवर बदले हुए नजर आ रहे हैं। प्रदेश भर में दिन धीरे-धीरे गर्म होने लगा है। बीते दिन प्रदेश के 7 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और कुछ शहरों में तो उससे ऊपर दर्ज किया गया था। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान वाला जिला सीकर रहा। जहां 32.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं इसके अलावा बाड़मेर, जालोर, सिरोही, बीकानेर, फलौदी और पाली में भी मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। Rajasthan Weather Today

Also Read : Gangrape 6 Accused Arrested ऑटो चालक और उसके साथियों ने नशीला पदार्थ पीला किया था सामूहिक दुष्कर्म

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular