Sunday, June 30, 2024
Homeराजस्थानRajasthan Weather: राजस्थान के फलोदी में 50 डिग्री पहुंचा तापमान, जानें कब...

Rajasthan Weather: राजस्थान के फलोदी में 50 डिग्री पहुंचा तापमान, जानें कब मिलेगी राहत

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज), Rajasthan Weather: राजस्थान में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। रविवार को राजस्थान के फलोदी में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह जून 2019 के बाद से देश में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान है। तब राजस्थान के चुरू में पारा 50.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

फलोदी में 50 डिग्री पहुंचा पारा

मौसम की जानकारी देते हुए जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक, राधेश्याम शर्मा ने बताया कि, “इस गर्मी के मौसम में राजस्थान में पहली बार अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में फलोदी में सबसे अधिक तापमान 50 डिग्री दर्ज किया गया।” जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने कहा कि 28-29 मई तक तापमान में करीब 2-3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।

कल कैसा था मौसम का हाल

IMD के मुताबिक, शनिवार को

  • जैसलमेर में 48.0 डिग्री सेल्सियस
  • बीकानेर में 47.2 डिग्री सेल्सियस
  • चुरू में 47.0 डिग्री सेल्सियस
  • जोधपुर में 46.9 डिग्री सेल्सियस
  • गंगानगर में 46.5 डिग्री सेल्सियस
  • कोटा में 46.3 डिग्री सेल्सियस
  • और जयपुर में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular