Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थानRajasthan Weather: शीतलहर की चपेट में राजस्थान, इन जिलों में येलो अलर्ट...

Rajasthan Weather: शीतलहर की चपेट में राजस्थान, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड का कहर जारी है। राजस्थान के इलाकों में कोहरे की घनी चादर छाई हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के कई जिलों में सर्द मौसम और घना कोहरा छा रखा है। मौसम विभाग की ओर से कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से गुरुवार 25 जनवरी को अलवर, भरतपुर, धौलपुर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी है। ऐसी स्थिति 27 जनवरी तक बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में अगले एक हफ्ते तक मौसक शुष्क रहेगा। अगले 3-4 दिन में कोई खास बदलाव ना होने की संभावना है। राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा, शीतदिन व शेखावाटी क्षेत्र में शीतलहर अगले तीन दिनों तक जारी रहने की संभावना है। 26-27 जनवरी से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

जयपुर में ऐसा रहेगा मौसम

जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन भर में पारा का स्तर 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, हवा की गति 2.88 के आसपास रहेगी। हवा 3.23 की रफ्तार के साथ 53 डिग्री के आसपास चलेगी। सूर्योदय का समय सुबह 07:15 बजे है, जबकि यह गुरुवार को शाम 06:02 बजे अस्त होगा। सात दिवसीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, जयपुर में तापमान गुरुवार को 7 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 9 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 10 डिग्री सेल्सियस, रविवार को 12 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 12 डिग्री सेल्सियस, 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मंगलवार को और बुधवार को 13 डिग्री से।

ये भी पढ़ें-Thursday: ऐसे करें गुरुवार व्रत का उद्यापन, जानें पूरी विधि

ये भी पढ़ें- Rajasthan: भजनलाल सरकार ने पलटा गहलोत का एक और फैसला, OPS…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular