Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थानRajasthan Weather: चूरू में भारत का सबसे गर्म दिन, 50.5 डिग्री पहुंचा...

Rajasthan Weather: चूरू में भारत का सबसे गर्म दिन, 50.5 डिग्री पहुंचा पारा

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Weather: राजस्थान के चूरू में गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। मंगलवार को यहां पारा 50.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ये देश में इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। इससे पहले 2019 में चुरू में तापमान 50.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

चूरू में 50.5 डिग्री पहुंचा पारा

राजस्थान में मंगलवार को लू की स्थिति तेज हो गई। चूरू में इस मौसम का सबसे अधिक तापमान 50.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, जयपुर में दिन का तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 49.4 डिग्री सेल्सियस, पिलानी (झुंझुनू) और फलोदी में 49 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 48.3 डिग्री सेल्सियस और कोटा में 48.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

कब मिलेगी राहत?

मौसम विभाग के मुताबिक 31 मई से नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी, तूफान और हल्की बारिश की संभावना है। ये गतिविधियां 1 और 2 जून को भी जारी रहेंगी।

ये भी पढ़ें-
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular